Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

सेहत

अगर आपके भी कानों में सुनाई देती है घंटी या सीटी जैसी आवाज तो न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी का संकेत

12 सितंबर, 2025 05:30 PM

अगर आपके कानों में बिना किसी बाहरी शोर के लगातार घंटी या सीटी जैसी आवाज सुनाई देती है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह टिनिटस (Tinnitus) नामक बीमारी का लक्षण हो सकता है जिसमें सिर्फ मरीज को ही यह आवाज सुनाई देती है। अक्सर लोग इसे मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं लेकिन यही लापरवाही धीरे-धीरे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है जिसमें बहरापन और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर शामिल है।

क्या हैं इस बीमारी के कारण?
डॉक्टरों के मुताबिक टिनिटस मुख्य रूप से कान की नस में गड़बड़ी की वजह से होता है। हालांकि इसके और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे:

कान में ब्लॉकेज या इन्फेक्शन
: हियरिंग लॉस (सुनने की क्षमता में कमी)
: साइनस और हार्मोनल बदलाव
: थायराइड की समस्या या ब्रेन ट्यूमर
: दिल की बीमारियां और सर्कुलेटरी इन्फेक्शन

डेनमार्क यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ट्रैफिक का शोर भी टिनिटस का एक बड़ा कारण है। जिन लोगों का घर व्यस्त सड़कों के पास होता है या जो लोग लगातार शोर वाले माहौल में काम करते हैं (जैसे कैब ड्राइवर या डिलीवरी बॉय) उन्हें इसका खतरा ज्यादा होता है।

टिनिटस के खतरे और लक्षण
अगर टिनिटस का समय पर इलाज न कराया जाए तो यह सुनने की क्षमता को पूरी तरह खत्म कर सकता है। कुछ गंभीर मामलों में यह फेशियल पैरालिसिस का कारण भी बन सकता है। इसके लगातार बने रहने से मरीज डिप्रेशन और तनाव का शिकार हो सकता है जिससे आत्महत्या के विचार भी आने लगते हैं।

क्या है इसका इलाज?
टिनिटस का कोई पक्का इलाज अभी तक नहीं है लेकिन कुछ थेरेपी और दवाओं से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

साउंड बेस्ड थेरेपी: इसमें बाहरी आवाज को बढ़ाकर कान की आंतरिक आवाज को कम किया जाता है।

बिहेवियरल थेरेपी: कॉग्निटिव थेरेपी तनाव, डिप्रेशन और नींद न आने जैसी समस्याओं से जुड़े टिनिटस में कारगर होती है।

दवाएं और योग: डॉक्टर एंटी-एंग्जायटी और एंटी-डिप्रेशन दवाएं भी दे सकते हैं। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी इसे कम करने में मदद कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर