Tuesday, March 31, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

अखिलेश यादव बोले - चुनाव के दौरान फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाती है बीजेपी

17 सितंबर, 2025 07:52 PM

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान बीजेपी फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाती है और इसी के जरिए नकली वोट डलवाए जाते हैं।

चुनाव आयोग पर निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी प्रशासन के सहयोग से चुनाव आयोग को 'जुगाड़ आयोग' बना चुकी है। उनका आरोप है कि फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बीजेपी ने नकली नामों से वोट डलवाए और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया।

नकली आधार कार्ड की मशीन का दावा
सपा अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि बीजेपी के पास ऐसी मशीन है, जिसे चुनाव के दिन बूथ पर भेजा जाता है। उनके मुताबिक, इस मशीन का इस्तेमाल कर नकली आधार तैयार किए जाते हैं। अखिलेश का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को पहले से प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे इन फर्जी आधार कार्डों से वोट डाल सकें।

SIR पर क्या बोले सपा नेता?
कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने SIR (Special Summary Revision) प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया के जरिए नई वोटर लिस्ट तैयार कर रही है। सपा प्रमुख का कहना है कि जब भी वे इस पर सवाल उठाते हैं, तो सरकार यही कहती है कि यह काम पारदर्शिता के लिए किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें मजबूत बूथ लेवल एजेंट तैयार करने होंगे। उन्होंने अपील की, 'आपको अपना वोट बनाना है, वोट बचाना है और किसी भी तरह के घोटाले से बचना है।'

चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
अखिलेश यादव ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब उत्तर प्रदेश में पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण (revision) को लेकर चर्चा तेज है। बीते दिनों राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं