Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 8 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी! बफर जोन की तरफ बढ़े 200 कुकी, राशन-दवा का संकट भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, पत्नी की आय कम तो पति को देना होगा भरण-पोषण श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होंगे नए नाम, चंपत राय का क्या होगा? छह जुलाई की बैठक पर टिकीं निगाहें दिलजीत दोसांझ ने याद की बचपन की गरीबी, बोले- डॉक्टर को दिखाने के पैसे नहीं थे समीरा रेड्डी ने सास मंजरी के तलाक और ससुर की दूसरी शादी पर की बात, ऐसे वापस दिलाया आत्मविश्वास Lock Upp 2: कंगना रनौत लेंगी लॉकअप 2 में एंट्री, फराह-रितेश के साथ कंटेस्टेंट को करेंगी बाहर

फीचर

अंबेडकर के बताये मार्ग पर चलकर ही सबों का कल्याण संभव: कोविंद

17 अप्रैल, 2023 09:56 AM

देहरादून पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि संविधान निर्माता व भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के बताये मार्ग पर चलकर ही सभी वर्गाें का कल्याण संभव है।
श्री कोविंद ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरक है। लोक सेवकों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्री अंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने अछूतों व दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। बाबा साहेब भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने कहा की बाबा साहेब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।


उत्तराखंड भ्रमण पर आए श्री कोविंद व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने रविवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएनएनए) द्वारा ‘विधान एवं संविधान माह’ के अंतर्गत,‘रिपब्लिकन एथिकः थ्रू डॉ0 बी0 आर0 अंबेडकर’ विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नेशनल सेंटर ऑफ लॉ एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एनसीएलए) और डिस्ट्रिक गवर्नेंस एंड फील्ड एडमिनिस्ट्रेशन सेंटर (डीआईजीएफएसी) का शुभारंभ किया। इस दौरान, अधिकारियों ने दोनों सेंटरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए श्री कोविंद ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरक है। लोक सेवकों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्री अंबेडकर भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने अछूतों व दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। बाबा साहेब भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने कहा की बाबा साहेब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।


पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि लोक सेवकों के रूप में, अपने जिलों में अच्छा प्रशासन विकसित करने के लिए संविधान से समावेशी विशेषताओं को समझना और लागू करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों को, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों और जातीय अल्पसंख्यकों जैसे उपेक्षित समूहों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना चाहिए। यह जुड़ाव उनकी जरूरतों और चुनौतियों में अंतरदृष्टि प्रदान करेगा और सिविल सेवकों को ऐसी नीतियों और कार्यक्रमों को डिजाइन करने में मदद करेगा जो उनकी जरूरतों के प्रति उत्तरदायी हों।
राज्य के राज्यपाल सिंह ने अकादमी में आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विधान और संविधान की गहरी जानकारी सिविल सेवा के अधिकारियों के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह तो हम सब जानते हैं कि डॉ. अंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष थे, साथ ही स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भी रह चुके हैं, विधान और संविधान के विषय की सबसे सटीक जानकारी उन्हीं के पास है। हम सब भाग्यशाली हैं कि इस विषय पर आज हम पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के विचारों को सुना।
श्री सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद का स्वागत करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए आदर्श है। मुझे भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, उनसे बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि जब हम भारतीय संविधान की बात करते हैं, तो हम सुशासन के साथ-साथ भारत के नागरिकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों का भी उल्लेख कर रहे हैं। हमारे मौलिक अधिकार, हमारे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, सांस्कृतिक और भाषाई विविधता, शिक्षा का अधिकार हमारे लिए, एक भारत बनाने के लिए सभी दिशानिर्देश हैं। लोक सेवकों के रूप में, यह सुनिश्चित करने के लिए आप सभी पर एक बड़ी जिम्मेदारी है कि हम सभी उस लक्ष्य के लिए प्रयास करें।
राज्यपाल ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और हमारी जी-20 की अध्यक्षता सार्वभौमिक रूप से स्वीकार की जा रही है, क्योंकि हमने वसुधैव कुटुंबकम की भावना से प्रेरित होकर, इस वर्ष जी-20 की थीम वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर रखा है। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी का सबसे बड़ा लक्ष्य भारत का एक आधुनिक भारत, एक आत्मनिर्भर भारत बनना है। जिसमें आप सभी लोक सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है।
सेमिनार में, पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी और देश की प्रथम महिला नागरिक रहीं सविता कोविंद, अकादमी के निदेशक श्रीनिवास आर0 कटिकिथाला, संयुक्त निदेशक सौजन्या सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी