Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर अक्षरा सिंह का जलवा, फिल्म फेस्टिवल में पसंद की गई 'मुझे ऐसा पति दे भगवान'

31 मार्च, 2026 03:32 PM

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा आज के समय तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब यह अच्छी कहानियों और मजबूत स्क्रिप्ट के साथ दर्शकों से जुड़ रहा है और धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म 'मुझे ऐसा पति दे भगवान' को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में जगह मिली है। यह फिल्म भोजपुरी भाषा की पहली फिल्म है, जो इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में चुनी गई। मूवी को फिल्म फेस्टिवल में अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

मंगलवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने समारोह की कुछ झलकियां अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। अभिनेत्री द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की तरफ से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "जब आपकी कहानी और भाषा दुनिया के बड़े मंच तक पहुंचती है, तो यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं बल्कि, एक खास एहसास होता है।"
अक्षरा ने आगे लिखा, "इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में हमारी पहली भोजपुरी फिल्म का चयन हुआ है, 'ऐसा पति मुझे दे भगवान'। मैं खुद को बहुत खुश और गौरवशाली महसूस कर रही हूं।"
उन्होंने अपनी पूरी टीम को बधाई दी। इसमें सह- अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत, प्रोड्यूसर अविनाश रोहरा, डायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी समेत फिल्म की पूरी टीम शामिल हैं। अक्षरा ने लिखा, "मेरे सभी साथियों को दिल से बधाई। और आप सभी दर्शकों का भी दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हमें यहां तक पहुंचाया।"

अभिनेत्री ने लिखा कि अब यह सफर और भी बड़ा होने वाला है। उन्होंने दर्शकों से कहना है कि क्या आप हमारा साथ देंगे?
इश्तियाक बंटी शेख द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऐसा पति मुझे दे भगवान' एक इमोशनल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो पत्नी के प्रेम और तीज व्रत की शक्ति पर आधारित है।
इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा अंशुमन सिंह राजपूत, अमित शुक्ला, अयाज खान, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, ज्योति मिश्रा, और पल्लवी खोली जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री