Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

हरियाणा

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

18 अक्टूबर, 2026 08:27 PM

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी, सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर भाजपा सरकार जवाबदेही से बच रही है। देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस 22 से 25 अक्टूबर तक प्रदेशभर में न्याय यात्रा निकालेगी। इस दौरान जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कुमारी सैलजा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में सामने आए आरोपों और वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिन लोगों के नाम आरोपों में सामने आए हैं, उनसे जुड़े तथ्यों की जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाना चाहिए। सांसद ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है। सांसद ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कुमारी सैलजा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा जरूरी है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना सभी राजनीतिक दलों का लोकतांत्रिक अधिकार है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए कुमारी सैलजा ने मिड-डे मील, राष्ट्रीय खेलों और राशन व्यवस्था से संबंधित कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। सांसद ने जमीनों की खरीद-फरोख्त, अवैध खनन और बदरीनाथ में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की पारदर्शी जांच की आवश्यकता भी बताई।
कुमारी सैलजा ने कहा कि बेरोजगारी, पेपर लीक और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन उत्तराखंड की गंभीर समस्याएं हैं। सरकार को युवाओं के भविष्य और रोजगार के अवसरों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सांसद ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस 22 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 और 28 अक्टूबर को विधानसभा घेराव, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल सम्मेलन तथा चार नवंबर को कथित जमीन घोटालों के विरोध में प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी।

हरियाणा में धान खरीद की तकनीकी खामियां दूर करे सरकार, किसानों को परेशान करना बंद करे : कुमारी सैलजा
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा की अनाज मंडियों में धान खरीद के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को परेशान करना बंद करे। मंडियों में कमजोर इंटरनेट नेटवर्क, टोकन जारी होने में गड़बड़ी और खरीद प्रक्रिया में देरी से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सिरसा की मंडियों में 71,696 मीट्रिक टन धान की आवक के मुकाबले 29,341 मीट्रिक टन की खरीद होना चिंताजनक है। सांसद ने कहा कि किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकारी अव्यवस्थाओं के कारण समय पर खरीद नहीं हो रही। सरकार पूरे प्रदेश में तकनीकी खामियां तत्काल दूर कर निर्बाध टोकन व्यवस्था सुनिश्चित करे तथा किसानों की धान का एक-एक दाना समय पर खरीदे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा

त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा