Monday, May 20, 2024

राष्ट्रीय

संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चाहते हैं मोदी: राहुल

06 मई, 2024 04:51 PM

जोबट (अलीराजपुर)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हाथ में संविधान की प्रति लेकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को परे कर सिर्फ अपना राज चलाना चाहते हैं और कांग्रेस-इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। राहुल गांधी मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन की शुरुआत से ही राहुल गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में ले रखी थी। उसी को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ये संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे खत्म कर देना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी-इंडिया गठबंधन इसे बचाने की कोशिश कर रहा है। आदिवासियों, दलितों को जो जल, जंगल और जमीन का अधिकार मिला है, इसी संविधान ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे कर दें और बस उनका पूरी तरह राज हो। उन्होंने इस आदिवासीबहुल क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अधिकार छीनना उनका (भाजपा का) लक्ष्य है और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के लोग आरक्षण और संविधान दोनों छीनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जंगल का अधिकार सबसे पहले आदिवासियों को मिलना चाहिए। कांग्रेस ने आदिवासियों को विभिन्न अधिकार दिए। भाजपा सरकार आते ही उसे ‘रिवर्स’ कर देती है। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लोग अस्पताल, कॉलेज जैसा कोई संस्थान चलाते नहीं दिखते। आदिवासी दलितों और पिछड़ों की देश में कोई भागीदारी नहीं, कांग्रेस इस व्यवस्था को बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब जगह आपके लोगों को लाना चाहती है, इसलिए जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया साल का दिया जाएगा, ये तब तक होगा, जब तक परिवार बीपीएल से बाहर नहीं आ जाता। किसानों का कर्ज माफ होगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के सीधी कांड का संदर्भ देते हुए भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार श्री भूरिया के खिलाफ जो चुनाव लड़ रहे हैं, उनके रिश्तेदार ने एक आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। भाजपा ने यहां से राज्य सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है। इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लालू-सोनिया-उद्धव और स्टालिन ये सभी परिवारवाद की राजनीति करते है, शाह का 'INDI' गठबंधन पर निशाना

लालू-सोनिया-उद्धव और स्टालिन ये सभी परिवारवाद की राजनीति करते है, शाह का 'INDI' गठबंधन पर निशाना

लोकसभा चुनाव : पंजाब आने से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं PM मोदी

लोकसभा चुनाव : पंजाब आने से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं PM मोदी

अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये सामान

अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये सामान

Lok Sabha Elections: ‘AAP को कुचलने के लिए BJP ने शुरू किया है ‘ऑपरेशन झाड़ू’

Lok Sabha Elections: ‘AAP को कुचलने के लिए BJP ने शुरू किया है ‘ऑपरेशन झाड़ू’

Himachal Election: दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: सुक्खू

Himachal Election: दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: सुक्खू

Lok Sabha Elections: पांचवें चरण का मंच तैयार, राहुल, स्मृति, राजनाथ की साख दांव पर

Lok Sabha Elections: पांचवें चरण का मंच तैयार, राहुल, स्मृति, राजनाथ की साख दांव पर

पांच माह बाद मनाली-लेह सामरिक सडक़ पर दौड़ेंगी गाडिय़ां

पांच माह बाद मनाली-लेह सामरिक सडक़ पर दौड़ेंगी गाडिय़ां

Lok Sabha Elections: कांग्रेस और झामुमो ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं: PM मोदी

Lok Sabha Elections: कांग्रेस और झामुमो ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं: PM मोदी

जूता कारोबारी के यहां मिले 40 करोड़, गिनती जारी

जूता कारोबारी के यहां मिले 40 करोड़, गिनती जारी

J&K: दो जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की ह*त्या, अनंतनाग में राजस्थान के दंपत्ति को…

J&K: दो जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की ह*त्या, अनंतनाग में राजस्थान के दंपत्ति को…