गुरदासपुर में भी आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। अकाली दल और कांग्रेस के कई पदाधिकारी और मौजूदा पार्षद आप में शामिल हो गए। कादियां के कई मौजूदा पार्षद भी आप में शामिल हुए हैं। गुरदासपुर लोकसभा से आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी और आप पंजाब के महासचिव जगरूप सेखवां की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।
नोनी खोसला मौजूदा पार्षद कांग्रेस, उपाध्यक्ष कमेटी धारीवाल कादियां, दीपक रिंटू मौजूदा पार्षद कांग्रेस कादियां, नरायण मल्होत्रा मौजूदा पार्षद कांग्रेस कादियां, करनैल सिंह मौजूदा पार्षद अकाली दल कादियां, विजय कुमार वर्मा उपाध्यक्ष नर्कोटिक्स सेल धारीवाल, बलबीर सिंह बिट्टू पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल गुरदासपुर, बलजिंदर सिंह जिला उपाध्यक्ष शिरोमिण अकाली दल, बलदेव सिंह खुजाला जिला सीनियर उपाध्यक्ष, अमित सोढी सिटी प्रधान बटाला, गुरनाम सिंह हंसपाल सीनियर उपाध्यक्ष, कुनाल मेहरा पूर्व काउंसिल प्रधान, पंकज भट्टी पूर्व काउंसलर व एससी विंग प्रधान, शुभम सरीन सिटी यूथ प्रधान, गुरशरण सिंह पूर्व पार्षद व जिला महासचिव, सुरिंदरपाल सिंह संधू मैंबर वर्किंग कमेटी शिरोमणि अकाली दल, सरबजीत सिंह जिला प्रधान सिक्ख स्टूडैंट्स फैडरेशन, चरणजीत सिंह बब्बू जिला महासचिव, अमनदीप सिंह टिंकू जिला यूथ सीनियर महासचिव, बिक्रमजीत सिंह पप्पू जिला उपाध्यक्ष, सरबजीत सिंह वालीया जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग, किरनदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह मल्ली जिला मीडिया इंचार्ज आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पंजाब के लोगों का भरोसा खो चुकी है। कांग्रेस नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करने के बजाए कुर्सी के लिए आपस में लड़ते रहते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले दो सालों में हमने पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम का किया है। जितने काम हमारी सरकार ने दो सालों में किए है उतने काम पिछली सरकारों ने 70 साल में नहीं किए। इसलिए आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है। हम 13-0 से इस चुनाव को जीतेंगे।