Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स • बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन • लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे • इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट • राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत • 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

राष्ट्रीय

लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

29 नवंबर, 2026 04:48 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 140वें एपिसोड में उन लाखों सरकारी कर्मचारियों की तारीफ की, जिनमें कुछ नया सीखने का उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से कई लोग 20-25 वर्षों से सरकारी सेवा में हैं। इतना लंबा अनुभव होने के बावजूद ये अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए कुछ नया सीखने के लिए भी समय निकाल रहे हैं और इसके लिए वे एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं। इसका नाम है, आईगॉट कर्मयोगी।

पीएम मोदी ने कहा, "'आईगॉट कर्मयोगी' प्लेटफॉर्म पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं।" उन्होंने बताया कि लाखों सरकारी कर्मचारियों ने अनेकों कोर्स पूरे किए हैं। कोई एआई की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई इंडियन साइन लैंग्वेज सीख रहा है।

उन्होंने कहा, "एआई और नई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को लेकर हमारे कर्मियों में विशेष उत्साह देख रहा हूं। इससे जुड़े 200 से ज्यादा कोर्स ऐसे हैं, इनसे 3.25 से ज्यादा कोर्स कम्प्लीशन हो चुके हैं।" उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारी भी इससे जुड़े हैं। आशा बहनें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, पुलिस के जवान, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी, ये सभी सरकारी व्यवस्था के ऐसे साथी हैं, जिनसे देशवासियों का रोज का संपर्क होता है। जब ये साथी कुछ नया सीखते हैं, आईगॉट कर्मयोगी का कोर्स करके जब ये कर्मयोगी बन जाते हैं, तो इसका लाभ उन तमाम लोगों को भी मिलता है, जिनके बीच ये काम करते हैं। नागरिक देवो भव:, मिशन कर्मयोगी का मूल मंत्र है। देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों में सीखने का उत्साह विकसित भारत की यात्रा में बहुत बड़ी ताकत है।

बता दें कि आईगॉट कर्मयोगी भारत सरकार के 'मिशन कर्मयोगी' (राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम) के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इसे 'कर्मयोगी भारत' द्वारा संचालित किया जाता है और इसका उद्देश्य 'नियम-आधारित' से 'भूमिका-आधारित' प्रशिक्षण की ओर बढ़ना है। इस पर कार्यालय प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आरटीआई और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसे आईगॉट कर्मयोगी वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत

राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत

'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

एक कॉल पर 90 सेकंड में पहुंची दिल्‍ली पुलिस और बच गई एक अनमोल जिंदगी

एक कॉल पर 90 सेकंड में पहुंची दिल्‍ली पुलिस और बच गई एक अनमोल जिंदगी