बठिंडा(निस) पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव चुशपिंदरबीर सिंह चहल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और आप में शामिल हो गए हैं। आज मुख्यमंत्री भगवंत के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के महासचिव रहे चुस्पिंदरबीर चहल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया।
पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव चुशपिंदरबीर सिंह चहल ने अपनी सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित महिंद्रा को भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व से निराश हूं और युवा कांग्रेस के महासचिव और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुशपिंदरबीर सिंह चहल ने मानसा से दिवंगत गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को मानसा से उम्मीदवार घोषित करने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लोक आंदोलन से जुड़े इस मानसा जिले के लोग अश्लील और असभ्य गायन कर टिकट मिलने वाले गायक को पसंद नहीं करेंगे।