Monday, May 20, 2024

चंडीगढ़

Punjab : Heat Wave को लेकर जारी हुई एडवाइजरी

06 मई, 2024 05:09 PM

चंडीगढ़ : कुछ दिन से तापमान में इजाफा देखा जा रहा है। बढ़ते पारे के साथ ही मौसम केंद्र हीट वेव एडवाइजरी भी दे रहा है। रविवार को अधिकतम पारा 39.3 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम केंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा जारी रहेगा। अभी तक रातें ठंडी दर्ज हो रही थी, लेकिन दो दिन से रात के पारे में भी इजाफा देखा जा रहा है, जो जारी रहेगा। बढ़ते पारे को देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव एडवाइजरी जारी की है। विभाग का कहना है कि अप्रैल और जून के तापमान को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने वाला है। इसके साथ ही लू चलने के भी आसार बन गए हैं। एडवाइजरी के जरिए लोगों को थोड़ा सर्तक रहने को कहा गया है। गर्मी के प्रकोप में लू से कोई भी व्यक्ति प्रभावित हो सकता है लेकिन बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती का लू से प्रभावित होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। 

आगे ऐसा रह सकता है तापमान

सोमवार को आंशिक बादल छाने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 39 जबकि न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। 
मंगलवार को हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।
बुधवार को भी बादल छा सकते है। अधिकतम तापमान 39, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

ऐसे बचाव करें

गर्मी के सीधे संपर्क में आने से बचें। 
जितना हो सके हवादार और ठंडे स्थान या घर के अंदर ही रहें।
हल्के रंग और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।
सीधी धूप से बचने के लिए छाता, टोपी और धूप के चश्मे का उपयोग करें। 
नियमित रूप से हाइड्रेट रहें।
दिन के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें। 
पानी, जूस और नारियल पानी सहित तरल पदार्थों का खूब सेवन करें।
मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें।
आहार में उच्च जल सामग्री वाले फलों और सब्जियों को शामिल करें।
बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें।
बच्चों या पालतू जानवरों को पार्क किए गए वाहन में बंद न छोड़ें।
बाहरी गतिविधियों को दिन के ठंडे समय तक सीमित रखें।
अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान सख्त शारीरिक गतिविधि से बचें।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

डॉक्टर रितु सिंह ने ड्डूमाजरा और मलोया में डोर टू डोर प्रचार

डॉक्टर रितु सिंह ने ड्डूमाजरा और मलोया में डोर टू डोर प्रचार

लोकसभा चुनाव: पंजाब का दौरा करेंगे 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल

लोकसभा चुनाव: पंजाब का दौरा करेंगे 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल

पंजाब में 'गर्मी' के टूटे रिकार्ड, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक न निकलें बाहर, पढ़ें पूरी Advisory

पंजाब में 'गर्मी' के टूटे रिकार्ड, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक न निकलें बाहर, पढ़ें पूरी Advisory

Aayushman Card का लाभ लेने वाले लोग दे ध्यान, शामिल होने जा रहा ये महंगा इलाज

Aayushman Card का लाभ लेने वाले लोग दे ध्यान, शामिल होने जा रहा ये महंगा इलाज

चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका!

चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका!

डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट+' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ।

डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट+' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ।

स्वर्गीय शारदा देवी की मधुर स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 मई  को

स्वर्गीय शारदा देवी की मधुर स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 मई को

अस्थमा के लक्षणों को जल्दी पहचानने से फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य और अस्थमा के गंभीर हमलों को रोकने में मदद मिल सकती है: डॉ. मोहित कौशल

अस्थमा के लक्षणों को जल्दी पहचानने से फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य और अस्थमा के गंभीर हमलों को रोकने में मदद मिल सकती है: डॉ. मोहित कौशल

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की करिकारिणी बैठक प्रधान श्री यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में हुई

श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की करिकारिणी बैठक प्रधान श्री यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में हुई

आज भाजपा के उम्मीदवार श्री संजय टंडन जी श्री त्रिशक्ति मंदिर सेक्टर 49d चंडीगढ़ में पधारे

आज भाजपा के उम्मीदवार श्री संजय टंडन जी श्री त्रिशक्ति मंदिर सेक्टर 49d चंडीगढ़ में पधारे