Sunday, May 19, 2024

राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान कल, अमित शाह, डिंपल यादव समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर

07 मई, 2024 12:47 PM

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कल मतदान होगा। इस चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होगा। इसी चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर में भी वोट डाले जाएंगे। अमित शाह गांधी नगर से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी सीट पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा कोई मजबूत उम्मीदवार खड़ा नहीं किए जाने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए 10 लाख से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत की उम्मीद कर रही है। अतीत में, मुख्य रूप से इस शहरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता कर चुके हैं। हालांकि यह सीट 1989 से भाजपा का गढ़ रही है, लेकिन जब कांग्रेस ने टी एन शेषन और राजेश खन्ना जैसे दिग्गज लोगों को अपना उम्मीदवार बनाया तो यहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। कांग्रेस ने इस बार शाह के खिलाफ अपनी गुजरात महिला इकाई की अध्यक्ष सोनल पटेल को मैदान में उतारा है।

तीसरे फेज में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। बड़े नेताओं में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (विदिशा) और दिग्विजय सिंह (राजगढ़) भी इस बार लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (हावेरी) और बदरुद्दीन अजमल (धुबरी) की किस्मत भी 7 मई को ईवीएम में कैद हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में दिवंगत मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य भी इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि सूरत में बीजेपी के निर्विरोध जीतने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात की 25 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र की 11 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर, कर्नाटक की 28 में से शेष 14 सीटों पर, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 और गोवा की सभी 2 सीटें भी मतदान होगा। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की 2 सीटों पर भी तीसरे चरण में वोटिंग होगी। बता दें कि अनंतनाग-राजौरी सीट पर होने वाला चुनाव अब छठे चरण के लिए टाल दिया गया 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लालू-सोनिया-उद्धव और स्टालिन ये सभी परिवारवाद की राजनीति करते है, शाह का 'INDI' गठबंधन पर निशाना

लालू-सोनिया-उद्धव और स्टालिन ये सभी परिवारवाद की राजनीति करते है, शाह का 'INDI' गठबंधन पर निशाना

लोकसभा चुनाव : पंजाब आने से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं PM मोदी

लोकसभा चुनाव : पंजाब आने से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं PM मोदी

अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये सामान

अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये सामान

Lok Sabha Elections: ‘AAP को कुचलने के लिए BJP ने शुरू किया है ‘ऑपरेशन झाड़ू’

Lok Sabha Elections: ‘AAP को कुचलने के लिए BJP ने शुरू किया है ‘ऑपरेशन झाड़ू’

Himachal Election: दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: सुक्खू

Himachal Election: दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: सुक्खू

Lok Sabha Elections: पांचवें चरण का मंच तैयार, राहुल, स्मृति, राजनाथ की साख दांव पर

Lok Sabha Elections: पांचवें चरण का मंच तैयार, राहुल, स्मृति, राजनाथ की साख दांव पर

पांच माह बाद मनाली-लेह सामरिक सडक़ पर दौड़ेंगी गाडिय़ां

पांच माह बाद मनाली-लेह सामरिक सडक़ पर दौड़ेंगी गाडिय़ां

Lok Sabha Elections: कांग्रेस और झामुमो ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं: PM मोदी

Lok Sabha Elections: कांग्रेस और झामुमो ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं: PM मोदी

जूता कारोबारी के यहां मिले 40 करोड़, गिनती जारी

जूता कारोबारी के यहां मिले 40 करोड़, गिनती जारी

J&K: दो जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की ह*त्या, अनंतनाग में राजस्थान के दंपत्ति को…

J&K: दो जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की ह*त्या, अनंतनाग में राजस्थान के दंपत्ति को…