Monday, May 20, 2024

राष्ट्रीय

'BJD अस्त तो कांग्रेस पस्त और लोग BJP को लेकर आश्वस्त', ओडिशा से गरजे PM मोदी

06 मई, 2024 05:19 PM

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 'अस्त' हो रहा है जबकि विपक्षी कांग्रेस 'पस्त' है, लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर आश्वस्त हैं। राज्य में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की 'एक्सपायरी डेट' 4 जून है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं और परिणाम 4 जून को सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता ने 50 साल तक कांग्रेस के शासन को देखा और पिछले 25 साल से बीजद को देख रही है।

 

ओडिशा को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए BJP को एक मौका दे
मोदी ने लोगों से ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया। मोदी ने कहा, "सभी ने देखा कि क्या हुआ। ओडिशा की भूमि उर्वरक है, यह खनिज संपदा से संपन्न है। यहां समुद्र तट भी हैं। बरहामपुर जैसा व्यवसायिक केन्द्र है। यहां संस्कृति और विरासत... क्या नहीं है। फिर भी समृद्ध ओडिशा के लोग गरीब रह गए। इस पाप का कौन जिम्मेदार है। जवाब साफ है। कांग्रेस और बीजद।" उन्होंने कहा, "लेकिन अब ओडिशा में बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है।"

 

बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून
बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो उड़िया भाषा और संस्कृति को समझता हो। उन्होंने कहा, "चुनाव के बाद भाजपा यहां डबल इंजन की सरकार बनाएगी। बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून, 2024 है। हम ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।" प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ओडिशा में बीजद के छोटे-छोटे नेता भी बड़े-बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं, चिकित्सकों के बहुत सारे पद खाली पड़े हैं और छात्र अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पा पा रहे हैं।

BJD ने पवित्र योजना पर भी ताला लगा दिया
उन्होंने कहा, "ऐसा क्यों हो रहा है जबकि मोदी राज्य को उपयुक्त और समुचित फंड दे रहा है। जवाब स्पष्ट है।" मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10,000 करोड़ रुपये ओडिशा को दिए लेकिन वह पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, "मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन बीजद सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है।"


आयुष्मान योजना का लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा
प्रधानमंत्री ने बीजद सरकार पर महिलाओं के हितों की कोई परवाह ना करने का आरोप मढ़ा और कहा कि केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है लेकिन राज्य सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी 'ताला' लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी राज्य के लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, "हमने ओडिशा के लिए एक दूरदर्शी घोषणापत्र जारी किया जिसमें युवाओं और महिलाओं के लिए नौकरियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा किया गया है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लालू-सोनिया-उद्धव और स्टालिन ये सभी परिवारवाद की राजनीति करते है, शाह का 'INDI' गठबंधन पर निशाना

लालू-सोनिया-उद्धव और स्टालिन ये सभी परिवारवाद की राजनीति करते है, शाह का 'INDI' गठबंधन पर निशाना

लोकसभा चुनाव : पंजाब आने से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं PM मोदी

लोकसभा चुनाव : पंजाब आने से पहले किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं PM मोदी

अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये सामान

अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के साथ लगते एरिया में पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये सामान

Lok Sabha Elections: ‘AAP को कुचलने के लिए BJP ने शुरू किया है ‘ऑपरेशन झाड़ू’

Lok Sabha Elections: ‘AAP को कुचलने के लिए BJP ने शुरू किया है ‘ऑपरेशन झाड़ू’

Himachal Election: दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: सुक्खू

Himachal Election: दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: सुक्खू

Lok Sabha Elections: पांचवें चरण का मंच तैयार, राहुल, स्मृति, राजनाथ की साख दांव पर

Lok Sabha Elections: पांचवें चरण का मंच तैयार, राहुल, स्मृति, राजनाथ की साख दांव पर

पांच माह बाद मनाली-लेह सामरिक सडक़ पर दौड़ेंगी गाडिय़ां

पांच माह बाद मनाली-लेह सामरिक सडक़ पर दौड़ेंगी गाडिय़ां

Lok Sabha Elections: कांग्रेस और झामुमो ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं: PM मोदी

Lok Sabha Elections: कांग्रेस और झामुमो ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किए हैं: PM मोदी

जूता कारोबारी के यहां मिले 40 करोड़, गिनती जारी

जूता कारोबारी के यहां मिले 40 करोड़, गिनती जारी

J&K: दो जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की ह*त्या, अनंतनाग में राजस्थान के दंपत्ति को…

J&K: दो जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की ह*त्या, अनंतनाग में राजस्थान के दंपत्ति को…