Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय

अमेरिका के टेक्सास से एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज, ऊर्जा आपूर्ति को मिला बल

22 मार्च, 2026 12:53 PM

दुनिया भर में सामान की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के बीच, अमेरिका से द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर एक बड़ा जहाज़ भारत के मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंच गया है। अमेरिका के टेक्सास राज्य से एलपीजी लेकर आ रहा मालवाहक जहाज पाइक्सिस पायनियर बंदरगाह पर पहुंच गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस से कच्चा तेल ले जा रहा एक अन्य जहाज भी मंगलुरु पहुंच गया है। यह जहाज बंदरगाह से लगभग 18 समुद्री मील दूर स्थित था। तेल को पाइपलाइन के माध्यम से एमआरपीएल तक पहुंचाने के लिए सिंगल-पॉइंट मूरिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।

रूस से आया यह कच्चा तेल अमेरिका की ओर से जारी किए गए अस्थायी सामान्य लाइसेंस के बाद पहुंचा है, जिससे 12 मार्च से समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल की बिक्री की अनुमति मिली है। मध्य पूर्व में तनाव के बीच वैश्विक ईंधन कीमतों को स्थिर करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह कदम उठाया है। अमेरिका से मिली अनुमति के बाद भारत ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में भारी बढ़ोतरी की है। ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण मध्य पूर्व में तेल आपूर्ति में आई बाधाओं के बाद आपूर्ति संबंधी चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से भारत ने कच्चे तेल की खरीद में बढ़ोत्तरी की है।

इससे पहले, ‘नंदा देवी’ और ‘शिवालिक’ जहाज भी एलपीजी लेकर भारत आए थे। नंदा देवी जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा था और शिवालिक मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था। दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर बेहद जोखिम भरे रास्ते से गुजरते हुए एलपीजी लेकर आए थे। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण समुद्री रास्ता बाधित है। पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में कुल 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज और 611 भारतीय नाविक मौजूद हैं और डीजी शिपिंग जहाज मालिकों, आरपीएसएल एजेंसियों और भारतीय मिशनों के समन्वय से स्थिति पर नजर रख रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक की और ईंधन व LPG की निर्बाध आपूर्ति पर मंथन किया

पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक की और ईंधन व LPG की निर्बाध आपूर्ति पर मंथन किया

बिहार दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया और राज्य के विकास व सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया

बिहार दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया और राज्य के विकास व सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ योजना ने खोली भारत में विकास की नई संभावनाएं: हिरोकी फूजी

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ योजना ने खोली भारत में विकास की नई संभावनाएं: हिरोकी फूजी

सरकार और उद्योग जगत मिलकर मध्य पूर्व में भारत के आर्थिक हितों की रक्षा कर रहे हैं

सरकार और उद्योग जगत मिलकर मध्य पूर्व में भारत के आर्थिक हितों की रक्षा कर रहे हैं

Flights Charges Hike: हवाई सफर होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम, आज ही कर लें बुकिंग

Flights Charges Hike: हवाई सफर होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम, आज ही कर लें बुकिंग

LPG ATM: सिलेंडर बुकिंग का झंझट खत्म! इस शहर में खुला देश का पहला गैस ATM, 24 घंटे मिलेगी सर्विस

LPG ATM: सिलेंडर बुकिंग का झंझट खत्म! इस शहर में खुला देश का पहला गैस ATM, 24 घंटे मिलेगी सर्विस

UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: अब बिना इंटरनेट ऐसे भेजें पैसे, जानिए आसान तरीका

UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: अब बिना इंटरनेट ऐसे भेजें पैसे, जानिए आसान तरीका

LPG की कमी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब 20% ज्यादा गैस मिलेगी, होटल-रेस्टोरेंट को भी बड़ी राहत

LPG की कमी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब 20% ज्यादा गैस मिलेगी, होटल-रेस्टोरेंट को भी बड़ी राहत

विश्व जल दिवस: सूखते जलस्रोत, बढ़ती प्यास और संकट में घिरता मानव जीवन

विश्व जल दिवस: सूखते जलस्रोत, बढ़ती प्यास और संकट में घिरता मानव जीवन

बिहार दिवस पर देशभर से शुभकामनाएं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

बिहार दिवस पर देशभर से शुभकामनाएं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई