Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव Himachal : मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

राष्ट्रीय

‘खीर सेरेमनी’ के साथ Delhi Budget Session का शुभारंभ, रेखा गुप्‍ता ने स्कूली छात्राओं को खीर परोसी

23 मार्च, 2026 04:48 PM

दिल्ली में बजट सत्र से पहले राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों परवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा सहित अन्य नेताओं के साथ पारंपरिक ‘खीर सेरेमनी’ आयोजित की। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को खीर खिलाई गई, जो बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम अभी ब्योरा नहीं बता सकते। मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगी और इसमें दिल्ली के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा, जो पिछले एक साल में शहर में आई समृद्धि और प्रगति को दर्शाएगा।”

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करते हुए हर वर्ग को ध्यान में रखा है। उन्होंने बताया कि बजट सत्र का यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और उसके बाद बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

इस बीच, आम आदमी पार्टी द्वारा बजट सत्र के बहिष्कार की चेतावनी भी चर्चा में है। पार्टी ने कहा है कि यदि उनके चार विधायकों का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो वे सत्र का बहिष्कार करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जो भी अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, उसे दंडित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा अध्यक्ष का निर्णय अंतिम है और उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

आगामी बजट को लेकर आशीष सूद ने कहा कि पिछला वर्ष शासन में बदलाव और सुधार का रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देगी। बिजली दरों को लेकर चल रही अटकलों का कोई आधार नहीं है।

भाजपा विधायक करनैल सिंह ने भी कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, मंत्री रविंदर इंद्रजीत सिंह ने बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर कहा कि बिना तथ्यों के अटकलें नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्णय ठोस आधार पर ही लिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की