Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

‘अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’

08 जून, 2026 09:46 AM

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए उनका चयन सीनियर टी20 टीम में हुआ है। अगर उन्हें डेब्यू करना का मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। ‘अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’ अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है…ऐसा पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का कहना है। वैभव सूर्यवंशी भारत के उभरते सितारों में से एक हैं। आईपीएल 2026 में उनकी कमाल की बल्लेबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उनको फास्ट्रैक कर 15 साल की उम्र में ही टीम इंडिया में जगह दे दी है। वैभव सूर्यवंशी का चयन आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में हुआ है। अगर उन्हें टी20 में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह सचिं तेंदुलकर का बरसो पुराना रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को वैभव सूर्यवंशी को जल्द प्लेइंग XI में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, वह बाहर बैठकर भी काफी कुछ सीख सकते हैं।

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा "उसने टीम में जबरदस्ती जगह बनाई है। उसके सिलेक्शन में उम्र कोई फैक्टर नहीं है। यह सिर्फ स्कोर के आधार पर हुआ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह 11 में खेलता है या नहीं। मैनेजमेंट को उसे तीन साल के लिए 16 में जगह की गारंटी देनी चाहिए, चाहे वह खेले या नहीं, या वह फेल हो या परफॉर्म करे। आयरलैंड के खिलाफ उसे 11 में जबरदस्ती मत खिलाओ क्योंकि वह धमाल मचा देगा, चाहे टीम कमजोर हो या मजबूत। इसलिए उसे सिर्फ नाम के लिए 11 में मत खिलाओ।"

उन्होंने आगे कहा, "उसे इंतजार करने दो और संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग करते रहने दो। वह रिजर्व में रहकर ही बहुत कुछ सीख जाएगा। उसका दिमाग़ स्थिर है और वह सबके पैर छूकर आशीर्वाद लेता है, जो एक शानदार संकेत है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद अगला हीरा हो सकता है। अगर सचिन क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव भगवान का बेटा हो सकता है।"

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 776 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया। अपने दूसरे ही सीजन में ऑरेंज कैप जीतकर वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी बने। 15 साल के इस खिलाड़ी ने एक सीजन में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ा। उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी अपनी यह चमक इंटरनेशनल मंच पर भी बिखेरेंगे।

भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होना है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा वैभव सूर्यवंशी का चयन एशियन गेम्स के स्क्वॉड में भी हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई