Thursday, August 13, 2026
BREAKING
दक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनीदक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनी खरगे के संबोधन के बाद मंच का शुद्धिकरण संविधान में समानता की भावना का अपमान : सैलजा हरियाणाः मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर फिजियोथेरेपी एक्ट, 2020 को निरस्त करने को मंत्रिमंडल की मंजूरी हरियाणाः कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी छात्रों के मुद्दों पर मिलकर लड़नी होगी लड़ाई, सामूहिक छात्र संघर्ष समिति का गठन होः दिग्विजय चौटाला अवैध रास्तों के निर्माण मामले में भगोड़े 2 आरोपी गिरफ्तार, 50-50 हजार रुपये का था इनाम हल्द्वानी की घटना के विरोध में 14 अगस्त को कांग्रेस करेगी जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह HKRN बना युवाओं और कर्मचारियों के शोषण का अड्डा, रोजगार के नाम पर सरकार ने किया धोखा : राव नरेंद्र सिंह अकाल तख्त जत्थेदार ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

हिमाचल

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और आधुनिक, 3,000 करोड़ से बदले जाएंगे पुराने मेडिकल उपकरण

13 अगस्त, 2026 08:36 PM

शिमला : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत और आधुनिक बनाने तथा हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उसके घर के नजदीक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह कॉर्पोरेशन राज्य की खरीद एजेंसी है, जो चिकित्सा महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक दवाइयों, सर्जिकल एवं मेडिकल उपभोग्य सामग्री, चिकित्सा उपकरणों, मशीनों की खरीद एवं वितरण तथा आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने सहित अन्य कार्यों को निष्पादित करने का कार्य करती है।

उन्होंने विभिन्न दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य सामग्री की खरीद प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से खरीद में विलंब होता था और लागत भी बढ़ती थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 15 से 20 वर्ष पुरानी मशीनों और उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से बदल रही है और इस प्रक्रिया में मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

बैठक में नैदानिक सेवाओं को मजबूत करने तथा उन्नत मशीनों और दवाइयों की स्थापना एवं खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर भी चर्चा की गई। इनमें पैट स्कैन मशीन, हाई-रिजॉल्यूशन कलर डॉप्लर, फुल रूम डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन, डिजिटल मैमोग्राफी मशीन, आधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट, बाइप्लेन डीएसए मशीन, ब्लड सेपरेटर यूनिट, हाई-एंड इकोकार्डियोग्राफी, निःशुल्क चश्मे, निरोग क्लीनिकों के लिए विभिन्न उपकरण, ईसीजी मशीनें, कैथ लैब, ट्रैक-बेस्ड इंटीग्रेटेड टोटल लैब ऑटोमेशन सिस्टम तथा बोनमैरो ट्रांसप्लांट एफ़ेरेसिस यूनिट शामिल हैं।

उन्होंने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए और साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय हो। डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करना तथा लोगों को उत्कृष्ट और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। बैठक में स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

द्वारका में हिमाचल निकेतन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, CM ने की प्रगति की समीक्षा

द्वारका में हिमाचल निकेतन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, CM ने की प्रगति की समीक्षा

पहले इथेनॉल पर जवाब दे भाजपा, पीडब्ल्यूडी मंत्री की विपक्ष को नसीहत, सेस पर सवाल न उठाएं

पहले इथेनॉल पर जवाब दे भाजपा, पीडब्ल्यूडी मंत्री की विपक्ष को नसीहत, सेस पर सवाल न उठाएं

Shimla: पैट्रोल-डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ : जयराम

Shimla: पैट्रोल-डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ : जयराम

सिरमौर में बड़ा हादसा: राजगढ़ में भरभराकर गिरा मकान, मां-बेटी की मौत; 2 बच्चियां घायल

सिरमौर में बड़ा हादसा: राजगढ़ में भरभराकर गिरा मकान, मां-बेटी की मौत; 2 बच्चियां घायल

Hamirpur: पैट्रोल-डीजल पर सैस बढ़ाकर सुक्खू सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला : अनुराग ठाकुर

Hamirpur: पैट्रोल-डीजल पर सैस बढ़ाकर सुक्खू सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला : अनुराग ठाकुर

मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, इलाज के दौरान घायल महिला ने भी तोड़ा दम

चंबा बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई आठ, इलाज के दौरान घायल महिला ने भी तोड़ा दम