Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

हार से निराश नहीं, चेन्नई में फिर से शुरुआत करेंगे: अक्षर पटेल

09 अप्रैल, 2026 12:33 PM

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। निश्चित जीत के हाथ से फिसल जाने से डीसी के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। निराश खिलाड़ियों को कप्तान अक्षर पटेल ने सकारात्मक रहने की सलाह दी है। अक्षर पटेल ने कहा, "सीजन की शुरुआत में, मैंने कहा था कि हमें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना है और किसी भी स्थिति में शांत रहना है। हम सभी दुखी महसूस कर रहे हैं, लेकिन कोई बात नहीं हम मुस्कुरा सकते हैं। यह एक लंबा टूर्नामेंट है। मुझे लगता है कि अगर उसने (मिलर) वे छक्के नहीं मारे होते, तो मुझे लगता है कि हम गेम में नहीं होते। हम चेन्नई जाएंगे और फिर से शुरुआत करेंगे।" जीटी की डीसी पर यह जीत सीजन के तीसरे मैच में उनकी पहली जीत थी। जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। डीसी की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी हुई। आखिरी ओवर में डीसी को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में थी। पहली गेंद पर विप्राज निगम ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डेविड मिलर को दे दी।

डीसी को आखिरी 3 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन बनाने थे। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए डीसी को 2 रन बनाने थे। मिलर ने सिंगल नहीं लिया और यहीं गलती कर बैठे। आखिरी गेंद मिलर के बल्ले पर नहीं आई और सिंगल लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। कुलदीप को विकेटकीपर जोस बटलर ने रन आउट कर दिया। इस तरह दिल्ली के हाथ से जीत फिसल गई। मिलर 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेल निराश लौटे।

जीटी की इस सीजन की यह पहली जीत थी, जबकि डीसी की सीजन की यह पहली हार थी।
डीसी का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 11 अप्रैल को होगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे