Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

'हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास', मुकुल चौधरी ने ऐसे ही नहीं लगाई केकेआर गेंदबाजों की लंका

10 अप्रैल, 2026 05:26 PM

कोलकाता : आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच हुए मुकाबले के बाद क्रिकेट फैंस की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम है। वह नाम मुकुल चौधरी का है। मुकुल चौधरी ने केकेआर के पक्ष में जा चुके मैच को अपनी असाधारण पारी से एलएसजी की झोली में डाल दिया। मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 बेहतरीन छक्के शामिल थे। मुकुल के लगाए छक्कों और मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता ने लोगों को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की याद दिला दी। एमएस धोनी को ही अपना आदर्श मानने वाले मुकुल चौधरी ने उनका लोकप्रिय हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया।

मैच के बाद अपने छक्के लगाने की क्षमता मुकुल चौधरी ने कहा, "मेरा शरीर थोड़ा ताकतवर है, और यह मुझमें नैचुरली आ गया है। मैं हर दिन 100-150 छक्के मारने का अभ्यास करता हूं, इसलिए अगर आप ऐसा करते रहें तो बैट की गति बढ़ती है। मैं पिछले पांच-छह महीनों से बहुत अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए यह मेरे गेम में आ गया है।"

हेलीकॉप्टर शॉट पर मुकुल ने कहा, "मैंने बचपन से ही उस शॉट का अभ्यास किया है। मुझे हमेशा वह पसंद था, और जिस तरह से धोनी पारी खत्म करते थे। वह यॉर्कर पर भी छक्का मारते थे। अगर आप उस तरह की गेंद पर भी छक्का मारते हैं, तो गेंदबाज कुछ अलग करने के बारे में सोचता है।"

चौधरी की पारी से एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर काफी खुश नजर आए। लैंगर ने कहा, "उन्हें विश्वास है कि चौधरी और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। वह बहुत युवा है, और उनकी आंखों में वह चमक है। वह भूखा है। जब आप पहली बार आते हैं, तो आप बहुत मेहनत करते हैं, और उसकी जिंदगी और उसके करियर का एक बहुत बड़ा पल साबित होगा।"

लैंगर ने कुछ समय पूर्व कहा था कि वह चौधरी को चार महीने में भारत का सबसे डरावना नंबर 6 या नंबर 7 का बल्लेबाज बना सकते हैं।
अनकैप्ड मुकुल को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर एलएसजी ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मीनी नीलामी में 2.6 करोड़ में खरीदा था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा