Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

हमीरपुर में जल्द बनकर तैयार होगा प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा, यात्रियों को मिलेंगी कई खास सुविधाए

06 अगस्त, 2026 07:13 PM

लगभग दो दशकों से एक बड़े अंतर्राज्यीय बस स्टैंड की जरुरत महसूस कर रहे हमीरपुरवासियों की मांग जल्दी ही पूरी होने वाली है। अपने गृह जिले के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा स्वीकृत किया गया यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तेजी से आकार ले रहा है। अपने आंखों के सामने इस बहुमंजिला भवन को आकार लेते हुए देखकर हमीरपुरवासियों में गौरव की अनुभूति हो रही है, क्योंकि यह बस स्टैंड केवल एक आम बस स्टैंड नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा एवं बहुत ही भव्य अंतर्राज्यीय बस स्टैंड होगा और इससे हमीरपुर को एक नई पहचान मिलेगी।



लगभग 125 करोड़ रुपये से बनने जा रहे इस बहुमंजिला बस स्टैंड में बसों और अन्य वाहनों के लिए पार्किंग के अलावा कई सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के संचालन के लिए भी बेहतरीन व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह ने जब हिमाचल प्रदेश की कमान संभाली थी तो उस समय उन्होंने अधिकारियों को हमीरपुर में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होते ही उन्होंने इस बहुप्रतिक्षित बस स्टैंड के लिए धनराशि का प्रावधान किया और इसका शिलान्यास करके निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू करवाया। इसका 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अब वह दिन दूर नहीं हैं, जब हमीरपुर में अत्याधुनिक एवं प्रदेश के सबसे बड़े बस स्टैंड का सपना साकार होगा।

प्रदेश के मध्य में स्थित हमीरपुर शहर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें अंतर्राज्यीय रूटों, प्रदेश के मुख्य शहरों एवं विभिन्न जिलों और लोकल रूटों पर रवाना होती हैं। इतनी बड़ी संख्या में बसों की आवाजाही के कारण हमीरपुर का वर्तमान बस स्टैंड काफी छोटा पड़ गया है। इससे हमीरपुर शहर की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होती है। नया बस स्टैंड तैयार होने के बाद न केवल हमीरपुर शहर की कई समस्याएं दूर होंगी, बल्कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना