Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

हम जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गए, विश्व कप के लिए तैयार हैं: हरमनप्रीत कौर

03 जून, 2026 01:59 PM

टॉन्टन : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा दी। तीसरे मैच में एक समय बेहतर स्थिति में गोने के बावजूद मिली हार से भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद निराश नजर आईं।

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए बस एक और विकेट लेना था। मुझे लगता है कि हम गेम में थे। हमें शुरू में तीन विकेट मिले, और हम बस एक और विकेट के बारे में सोच रहे थे, लेकिन क्योंकि वे दोनों बहुत अच्छा खेले, उन्होंने हमसे गेम छीन लिया।"

तीसरे मैच में हार और सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भी भारतीय कप्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक नजर आईं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं, सिवाय उस विकेट के जिसकी हमें तलाश थी। मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप के लिए आगे बहुत सारी सकारात्मक चीजे हैं।"

टी20 विश्व कप 12 जून से शुरू हो रहा है। उसके बारे में भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हम काफी हद तक स्पष्ट हैं। विश्व कप से पहले हमारे पास अभी भी दो और अभ्यास मैच हैं। हम दूसरे कॉम्बिनेशन के बारे में सोच सकते हैं। राधा ने विमेंस प्रीमियर लीग में बहुत अच्छा किया और वह तैयार महसूस कर रही है। भारती फुलमल भी हैं, जो मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं। हम अभ्यास मैचों में और खिलाड़ियों को भी आजमाएंगे, लेकिन अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में हम काफी हद तक स्पष्ट हैं।"

भारतीय कप्तान ने कहा कि टी20 विश्व कप इंग्लैंड में हैं और हमें काफी पहले यहां आने से यहां के मौसम से मुताबिक संतुलन बनाने में काफी मदद मिल रही है।

तीसरे टी20 की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक नाबाद 56 रन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बनाए थे। यास्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा ने 32-32 रन बनाए।

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने एक समय 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा था। चौथे विकेट के लिए एलिस कैप्सी और हिदर नाइट ने 127 रन की साझेदारी कतर भारतीय टीम से मैच छीन लिया। कैप्सी 43 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि नाइट 70 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई