Monday, September 14, 2026
BREAKING
ओमान में ईरान और खाड़ी देशों की बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

मनोरंजन

'हनुमान अंश' की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, 'उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई'

14 सितंबर, 2026 01:00 PM

गाजियाबाद : 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के लिए इस फिल्म की कहानी उनके सफर से गहराई से जुड़ी हुई है। यूके में पढ़ाई के दौरान जब उन्होंने नीम करौली बाबा के बारे में रिसर्च की, तो उन्हें पता चला कि बाबा की सोच से एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स समेत कई विदेशी लोग प्रभावित थे।

एक भारतीय होने के बावजूद बाबा के बारे में विदेशियों के जरिए जानना अनुप्रिया के मन में ऐसा सवाल छोड़ गया, जिसने उन्हें इस कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। उस समय उन्होंने किताब और कॉमिक बुक जैसे कई विचार सोचे थे, लेकिन किस्मत उन्हें सीधे 'हनुमान अंश' की स्क्रिप्ट तक ले गई। आज फिल्म जिस तरह दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखकर अनुप्रिया का कहना है कि उन्हें भी इस सफलता की उम्मीद नहीं थी।

अनुप्रिया नागर ने अपने सफर को याद करते हुए कहा, ''मैं यूके में पढ़ रही थी, इकोनॉमिक्स कर रही थी। मेरी यूके में जॉब लग गई थी और मेरा भारत वापस आने का कोई प्लान नहीं था। फाइनल ईयर में जब मैं रिसर्च कर रही थी, तब मैंने देखा कि नीम करौली बाबा ने एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स को प्रभावित किया। इसके साथ दूसरे विदेशी लोगों को भी प्रभावित किया। ऐसे में मेरे दिमाग में एक सवाल आया कि मैं भारतीय हूं लेकिन नीम करौली बाबा के बारे में मुझे विदेशियों से क्यों पता चला।''

अनुप्रिया ने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, ''उस समय मैं जेन जी के नजरिए से इस कहानी को लोगों तक पहुंचाने के अलग-अलग तरीके सोचने लगी थीं। मेरे मन में किताब लिखने और कॉमिक बुक बनाने जैसे विचार आए। हालांकि जब मैं किसी काम से भारत वापस आई और मेरी मुलाकात प्रोड्यूसर रागिनी सोना से हुई। रागिनी ने मुझे बताया कि वह 'हनुमान अंश' नामक फिल्म बना रही हैं और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये जानकर मेरी जिज्ञासा बढ़ गई और मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने की इच्छा जताई।''

अनुप्रिया ने कहा, ''मैंने फिल्म की करीब 120 पेज की स्क्रिप्ट एक ही बार में पढ़ डाली। स्क्रिप्ट पढ़ते हुए मेरा कनेक्शन कहानी से इतना गहरा हो गया कि कई जगह मैं इमोशनल हुईं और कई जगह मेरे रोंगटे खड़े हो गए। इसी अनुभव ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि अगर सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़कर मैं इतना महसूस कर रही हूं, तो पर्दे पर पूरी फिल्म देखने के बाद दर्शकों पर इसका कितना असर होगा।''

अनुप्रिया ने आगे कहा, ''फिल्म से जुड़ने के बाद इसकी सफलता की ऐसी उम्मीद मैंने नहीं की थी। फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, वह हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। मैं इस सफलता को सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर नहीं बल्कि लोगों के फिल्म से जुड़ने के रूप में देखती हूं।''

करीब 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'हनुमान अंश' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपए की नेट कमाई की थी। शुरुआत धीमी रही लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी और कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। रिलीज के 37वें दिन शनिवार को फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म के 7,449 शो हुए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपए है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है

भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है

जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, 'चुंबक' में काम करने की बताई खास वजह

डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, 'चुंबक' में काम करने की बताई खास वजह

सुभाष घई ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले-सकारात्मक सोच ही इंसानियत को आगे बढ़ाती है

सुभाष घई ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले-सकारात्मक सोच ही इंसानियत को आगे बढ़ाती है

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान

चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'

वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'

नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'

नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'