Sunday, August 16, 2026
BREAKING
जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

हिमाचल

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए किए कई बड़े ऐलान, वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ाया

15 अगस्त, 2026 07:37 PM

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों/अधिकारियों ने प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है और सरकार हमेशा कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की हितैषी रही है।"

सीएम सुक्खू ने कहा, "वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पूर्व, पिछली सरकार वेतन व पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी। प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग ₹2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को किया जा चुका है।" मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश के क्लास-IV कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त ₹20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त क्लास-III पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "क्लास-I एवं क्लास-II पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग ₹281 करोड़ व्यय होंगे।" इसके अलावा सीएम सुक्खू ने वन मित्रों का मानदेय 12,000 रुपये करने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे और 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, 4,967 लाभार्थियों को वितरित की 20 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, 4,967 लाभार्थियों को वितरित की 20 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

Independence Day 2026 : CM सुक्खू ने हमीरपुर के बड़सर में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

Independence Day 2026 : CM सुक्खू ने हमीरपुर के बड़सर में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

'PGIMER की तर्ज पर विकसित हो टांडा मेडिकल कॉलेज', अनुराग शर्मा ने JP नड्डा से की मांग

'PGIMER की तर्ज पर विकसित हो टांडा मेडिकल कॉलेज', अनुराग शर्मा ने JP नड्डा से की मांग

Mandi : 4500 LPG उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन पर मंडराया संकट, अगर कल तक नहीं किया ये काम तो बंद होगी बुकिंग

Mandi : 4500 LPG उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन पर मंडराया संकट, अगर कल तक नहीं किया ये काम तो बंद होगी बुकिंग

HRTC की नई इलैक्ट्रिक बस को चंडीगढ़ में रोका, कंडक्टर यूनियन ने CTU को दे डाली ये बड़ी चेतावनी

HRTC की नई इलैक्ट्रिक बस को चंडीगढ़ में रोका, कंडक्टर यूनियन ने CTU को दे डाली ये बड़ी चेतावनी

द्वारका में हिमाचल निकेतन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, CM ने की प्रगति की समीक्षा

द्वारका में हिमाचल निकेतन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, CM ने की प्रगति की समीक्षा

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और आधुनिक, 3,000 करोड़ से बदले जाएंगे पुराने मेडिकल उपकरण

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और आधुनिक, 3,000 करोड़ से बदले जाएंगे पुराने मेडिकल उपकरण

पहले इथेनॉल पर जवाब दे भाजपा, पीडब्ल्यूडी मंत्री की विपक्ष को नसीहत, सेस पर सवाल न उठाएं

पहले इथेनॉल पर जवाब दे भाजपा, पीडब्ल्यूडी मंत्री की विपक्ष को नसीहत, सेस पर सवाल न उठाएं

Shimla: पैट्रोल-डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ : जयराम

Shimla: पैट्रोल-डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ : जयराम