Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

स्कॉटलैंड में भीषण तूफान ‘फ्लोरिस' ने मचाई तबाही, ट्रेनें रद्द व ‘एम्बर' चेतावनी जारी

04 अगस्त, 2025 07:34 PM

स्कॉटलैंड में दुर्लभ ग्रीष्मकालीन तूफान ‘फ्लोरिस' के चलते प्रशासन ने ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं, पार्क बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घरों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने स्कॉटलैंड के लिए ‘एम्बर' स्तर की चेतावनी जारी की है, जिसका अर्थ है कि तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते जीवन और संपत्ति को गंभीर खतरा हो सकता है, विशेषकर तटीय इलाकों में जहां बड़ी लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की वजह से हवा की गति 137 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यह तूफान ऐसे समय आया है जब स्कॉटलैंड में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है।

राजधानी एडिनबरा में जारी विश्व प्रसिद्ध ‘एडिनबरा फ्रिंज फेस्टिवल' और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में हजारों लोग भाग ले रहे हैं। शहर के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक ‘एडिनबरा मिलिट्री टैटू' ने सोमवार को एडिनबरा कैसल में होने वाला बैगपाइपर और ड्रमवादकों की प्रस्तुति रद्द कर दी है। स्कॉटलैंड में कई ट्रेन सेवाएं और कुछ नौका सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और उत्तरी इंग्लैंड के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है।

स्कॉटलैंड सरकार की मंत्री एंजेला कॉन्स्टेंस ने लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, ‘‘इस स्थिति को गर्मियों की बजाय सर्दियों की स्थिति की तरह देखें। कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास गर्म कपड़े, खाना, पानी, पर्याप्त ईंधन और पूरी तरह से चार्ज मोबाइल फोन हो।'' ट्रेन सेवा प्रदाता ‘स्कॉटरेल' ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे तंबू, तिरपाल या फर्नीचर जैसे सामान को अच्छी तरह से बांधकर रखें, ताकि वे तेज हवा में उड़कर रेल पटरियों या उपकरणों को नुकसान न पहुंचाएं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित