Sunday, August 16, 2026
BREAKING
‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’ स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

बाज़ार

सोना-चांदी में गिरावट, कीमतों में 2% तक की कमी

13 अप्रैल, 2026 01:34 PM

सोने और चांदी कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली है और दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब 2 प्रतिशत तक घट गए।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:20 पर गोल्ड फ्यूचर्स (5 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट) 0.56 प्रतिशत या 859 रुपए की कमजोरी के साथ 1,51,793 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में इसने 1,51,457 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,999 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। सिल्वर फ्यूचर्स (05 मई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट) 1.93 प्रतिशत या 4,693 रुपए की गिरावट के साथ 2,38,581 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,37,190 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,39,068 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,747 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74.70 डॉलर प्रति औंस पर था।

विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स पर वर्तमान में सोना 4,700-4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है और इसमें तेजी की संभावना सीमित है। 4,650 डॉलर से नीचे गिरने पर इसमें और गिरावट आ सकती है और यह 4,600-4,570 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। ऊपर की ओर 4,750-4,770 डॉलर के आसपास रुकावट देखी जा रही है।

सोने और चांदी में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल में तेजी को माना जा रहा है। दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के खिलाफ अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 98.8 पर था। इसके मजबूत होने से अमेरिकी मुद्रा के खिलाफ रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ खुला।

वहीं, कच्चा तेल 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 100 डॉलर को पार कर गया है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट