Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान सोनल दिनुशा के शतक के बावजूद फॉलोऑन नहीं टाल सकी श्रीलंका, पहली पारी 290 पर सिमटी सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे सोना और चांदी बढ़त के साथ खुले, कच्चे तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में कमी से मिल रहा सपोर्ट अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने महाराष्ट्र में 4,700 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता पाकिस्तान : इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग से 15 नवजात बच्चे जिंदा जले उत्तराखंड, असम और गुजरात में UCC लागू होने पर ओवैसी ने साधा निशाना, हिजाब पर फैसले को 'इस्लाम पर हमला' बताया

खेल

सोनल दिनुशा के शतक के बावजूद फॉलोऑन नहीं टाल सकी श्रीलंका, पहली पारी 290 पर सिमटी

26 अगस्त, 2026 12:34 PM

कोलंबो : श्रीलंका को भारत के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में फॉलोऑन खेलना पड़ा है। टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। पहली पारी में भारतीय टीम से 213 रन से पिछड़ी श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

श्रीलंका ने चौथे दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 265 रन से की। आखिरी दोनों विकेट 25 रन जोड़ कर गिर गए। पूरी टीम 290 रन पर सिमट गई। चौथे दिन का मुख्य आकर्षण सोनल दिनुशा का शतक रहा। तीसरे दिन 85 रन पर नाबाद लौटे दिनुशा ने बेहतरीन शतक लगाया। वह 162 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। सीरीज में दिनुशा का यह दूसरा शतक है। इसके पहले पसिंदु सोरियाबंदरा ने तीसरे दिन 80 रन की पारी खेली थी।

चौथे दिन श्रीलंका के दोनों विकेट अपना पहला टेस्ट खेल रहे सारांश जैन के खाते में गए। सारांश ने दिनुशा के अलावा लाहिरु कुमारा का विकेट लिया। इसके अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 और सिराज-जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

रिपोर्ट लिखे जाने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 10.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। कामिल मिशारा 20 और पसिंदु सोरियाबंदरा 20 रन पर खेल रहे हैं। लाहिरु उदारा दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे और मात्र 3 रन बनाकर सिराज का शिकार बने।

भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 509 रन बनाकर घोषित की थी। भारत के लिए देवदत्त पड्डिकल ने सीरीज का दूसरा शतक लगाते हुए 117 रन की पारी खेली थी। वहीं, ध्रुव जुरेल ने भी शतक लगाते हुए 177 गेंद पर नाबाद 115 रन बनाए थे। इसके अलावा, ऋषभ पंत ने 63, शुभमन गिल ने 50 और यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी खेली थी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक

सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक

निशानेबाज जीतू राय: विश्व कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीता स्वर्ण पदक

निशानेबाज जीतू राय: विश्व कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीता स्वर्ण पदक

'ट्राई सीरीज' के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, क्रेमर की वापसी, रजा संभालेंगे कमान

'ट्राई सीरीज' के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, क्रेमर की वापसी, रजा संभालेंगे कमान

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना के हाथों भारत की 3-5 से हार, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना के हाथों भारत की 3-5 से हार, सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

IND Vs SL Day 3 LIVE Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, कामिल मिशारा बने प्रसिद्ध का शिकार

IND Vs SL Day 3 LIVE Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, कामिल मिशारा बने प्रसिद्ध का शिकार

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. का जलवा, हंगरी में कनिजा ओपन 2026 का खिताब जीता

ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत

ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ, एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर भारत

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम चीन रवाना, तीन प्रैक्टिस मैचों पर नजर

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय हॉकी टीम चीन रवाना, तीन प्रैक्टिस मैचों पर नजर

'अगर आप बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो दूसरों को भी कुछ मत कहिए', यशस्वी के बर्ताव से नाखुश अजय जडेजा

'अगर आप बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो दूसरों को भी कुछ मत कहिए', यशस्वी के बर्ताव से नाखुश अजय जडेजा