Thursday, November 05, 2026
BREAKING
• सत्य से धर्म और सदाचार से परिवार की रक्षा होती है, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित • भारतीय मूल के अमी बेरा ने आठवीं बार जीता अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव • AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों की जीत, नित्या रमन भी आगे • उत्तर कोरिया ने नई वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया परीक्षण • जर्मन विदेश मंत्री ने अमेरिका-इजरायल हमले को बताया सही, तेहरान बोला- शर्मनाक बयान • ट्रंप का दावा, 'व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी रहेगा सुरक्षित' • भारत 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य की ओर सही रास्ते पर, स्वीडन की 61 प्रतिशत कंपनियां निवेश बढ़ाना चाहती हैं: स्वीडन राजदूत • डेमोक्रेट्स की जीत पर भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक खुश, माना- 'ब्ल्यू सुनामी की जरूरत थी' • अमेरिका की जनता का संदेश साफ, उन्हें नहीं चाहिए ऐसा नेता जो लोगों को बांटे: ओबामा

बाज़ार

सेबी ने विदेशी निवेशकों को भारत आए बिना डिजिटल केवाईसी की अनुमति दी

05 नवंबर, 2026 11:23 AM

मुंबई: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को भारत से बाहर रहने वाले व्यक्तियों (पीआरओआई) के लिए केवाईसी संबंधी नियमों में ढील दी है। इसके तहत वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के नियमों का अनुपालन करने वाले देशों में रहने वाले पात्र विदेशी निवेशक भारत में शारीरिक रूप से उपस्थित हुए बिना डिजिटल माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

संशोधित ढांचा तीन दिसंबर से लागू होगा। इसका उद्देश्य अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों (ओसीआई) और विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय वित्तीय बाजारों में निवेश की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

हालांकि, एफएटीएफ के नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले देशों में रहने वाले निवेशकों पर केवाईसी की मौजूदा आवश्यकताएं लागू रहेंगी।

इस कदम से निवेशकों को जोड़ने की प्रक्रिया सरल होने और भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

नए नियमों के तहत बाजार मध्यस्थों को पात्र ग्राहकों से डिजिटल माध्यमों के जरिए केवाईसी संबंधी जानकारी और सहायक दस्तावेज स्वीकार करने की अनुमति होगी।

एक अन्य महत्वपूर्ण सुधार के तहत सेबी ने केवाईसी रिकॉर्ड को अलग-अलग बाजार मध्यस्थों के बीच इस्तेमाल करने की सुविधा भी दी है।

इससे निवेशक एक मध्यस्थ के पास उपलब्ध अपने केवाईसी रिकॉर्ड का इस्तेमाल दूसरे मध्यस्थ के साथ लेनदेन के लिए भी कर सकेंगे, भले ही केवाईसी से जुड़ी सभी व्यक्तिगत जानकारियों का सत्यापन नहीं हुआ हो।

नियामक ने मध्यस्थों को किसी अन्य सेबी-पंजीकृत मध्यस्थ या किसी अन्य वित्तीय क्षेत्र के नियामक द्वारा विनियमित संस्था की ओर से किए गए केवाईसी पर भरोसा करने की भी अनुमति दी है।

इसके लिए केवाईसी पंजीकरण एजेंसियों (केआरए) या केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री में उपलब्ध रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

संशोधित ढांचे के तहत विदेशी निवेशकों को अपने पासपोर्ट की प्रतियां और जहां लागू हो, वहां ओसीआई कार्ड की प्रतियां जमा करनी होंगी।

सेबी ने पते के प्रमाण के रूप में विदेश में रहने के पते को भी स्वीकार करने की अनुमति दी है। ग्राहकों को केवाईसी फॉर्म डिजिटल या भौतिक, दोनों में से किसी भी माध्यम से जमा करने का विकल्प मिलेगा। नमूना हस्ताक्षर भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से दिए जा सकेंगे, हालांकि वीडियो आधारित व्यक्तिगत सत्यापन के दौरान उनका सत्यापन करना होगा।

सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए बाजार नियामक ने वीडियो सत्यापन के दौरान एक अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य की है। साथ ही, इस प्रक्रिया का समवर्ती ऑडिट भी करना होगा।

नियामक ने स्पष्ट किया है कि ग्राहकों की उचित जांच-पड़ताल (ड्यू डिलिजेंस) की अंतिम जिम्मेदारी बाजार मध्यस्थों की ही होगी। उन्हें निवेशकों की जोखिम प्रोफाइल के आधार पर अतिरिक्त सत्यापन उपाय भी करने होंगे।

नए नियमों के तहत बाजार मध्यस्थों को केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के तीन कार्यदिवस के भीतर संबंधित रिकॉर्ड केआरए पर अपलोड करने होंगे।

संशोधित प्रावधान एफएटीएफ के नियमों का अनुपालन करने वाले देशों में रहने वाले मौजूदा ग्राहकों की दोबारा केवाईसी (री-केवाईसी) प्रक्रिया पर भी लागू होंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी

धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी

अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद धड़ाम हुआ कच्चा तेल, ब्रेंट क्रूड 94 डॉलर से नीचे फिसला

अमेरिकी चुनाव नतीजों के बाद धड़ाम हुआ कच्चा तेल, ब्रेंट क्रूड 94 डॉलर से नीचे फिसला

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार में जोरदार रैली; सेंसेक्स 1,600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में 1.80 प्रतिशत की तेजी

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार में जोरदार रैली; सेंसेक्स 1,600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में 1.80 प्रतिशत की तेजी

कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा, सेंसेक्स 384 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,960 पर बंद

कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा, सेंसेक्स 384 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,960 पर बंद

आरबीआई ने वित्तीय बाजारों के लिए नई समिति टीसीसीएफएम का किया गठन

आरबीआई ने वित्तीय बाजारों के लिए नई समिति टीसीसीएफएम का किया गठन

भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि चार महीने के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में PMI बढ़कर 55.8

भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि चार महीने के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में PMI बढ़कर 55.8

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

कैपिटल गेन टैक्स को लेकर विदेशी निवेशकों की चिंताएं सुनेगी सरकार : वित्त मंत्री सीतारमण

राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ