Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
पोखरण में पहले भारतीय वायु सेना ड्रोनाथॉन-2026 का शुभारंभ, 20 से अधिक कंपनियां ले रहीं हिस्सा महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति अगस्त में भारत ने 31.57 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन किया, यात्री वाहनों की बिक्री 36.5% बढ़ी ₹2,000 तक के यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा: सरकार देश में तेजी से विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम; डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग के साथ सप्लाई चेन के विकास पर भी फोकस भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना जारी रखेगा इजरायल: नेतन्याहू ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत, ब्रिक्स को विकास का मंच बनाने की कोशिश: प्रोफेसर स्वर्ण सिंह अयोध्या में इंटरनेशनल राम कथा म्यूजियम का काम तेज, 20 गैलरियों के लिए टेंडर 10 अक्टूबर से : नृपेंद्र मिश्रा किसानों के लिए वरदान हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिलता है सालाना 6,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक लोन का लाभ

मनोरंजन

सूरज पंचोली ने दिशा सालियान मामले में किया पोस्ट, लिखा- मेरी बस यही गुजारिश है कि...

15 सितंबर, 2026 01:47 PM

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले में अपना पक्ष रखा है। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने साल 2020 में हुई दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की है। जांच के सिलसिले में सूरज पंचोली, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय और रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इसके बाद सूरज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पूरे विवाद पर सफाई दी है।

आदित्य ठाकरे का जिक्र करते हुए सूरज पंचोली ने लिखा, ‘मैं अपनी लाइफ में दिशा सालियान से कभी डायरेक्ट या इनडायरेक्ट नहीं मिला। मैंने अपनी जिंदगी में आज तक कभी आदित्य ठाकरे से मुलाकात तक नहीं की है। बिना किसी आधार और प्रमाण के ऐसे संवेदनशील मामले में मेरा नाम घसीटा जाना बेहद दुखद और परेशान करने वाला है, जबकि इस पूरे प्रकरण से मेरा कोई लेना-देना ही नहीं है।’

सीबीआई पहले भी ले चुकी है सूरज पंचोली का बयान
अतीत में हुई जांच का हवाला देते हुए सूरज ने आगे लिखा, ‘मैं लंबे समय से चुप था क्योंकि अपने नाम से जुड़ी हर अफवाह या रिपोर्ट पर सफाई देना मुझे जरूरी नहीं लगता था। लेकिन जब बार-बार एक ही बात दोहराई जाए, तो आखिरकार इंसान को बोलना ही पड़ता है। पुलिस और सीबीआई 4-5 साल पहले ही इस मामले में मुझसे पूछताछ कर मेरा बयान दर्ज कर चुकी हैं। इसके बावजूद अगर किसी जांच एजेंसी को फिर से मुझसे सवाल-जवाब की जरूरत लगती है, तो मैं पूरी तरह से सहयोग करने और जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं।’

मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है- सूरज
अपनी सफाई में सूरज ने आगे कहा, ‘मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर एजेंसियों को मुझसे किसी और जानकारी की जरूरत महसूस होगी, तो मैं हर तरह से सहयोग करने के लिए उपलब्ध रहूंगा। मेरी केवल इतनी गुजारिश है कि इस प्रकार के गंभीर मामले में किसी का नाम जोड़ने से पहले तथ्यों को परख लिया जाए। मैं दिवंगत दिशा सालियान की दुखद मौत से जुड़ी परिस्थितियों की निष्पक्ष और गहराई से की जाने वाली सीबीआई जांच का पूरा समर्थन करता हूं।’

हर बात पर अंधाधुंध भरोसा न करें- सूरज
अफवाहों और मीडिया कवरेज पर चिंता जताते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरा यह भी मानना है कि इस दुखद हादसे की आड़ में जो दुर्भावनापूर्ण प्रचार और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई जा रही हैं, उनकी भी जांच होनी चाहिए। किसी की दुखद मृत्यु का सहारा लेकर बिना किसी प्रमाण के किसी अन्य व्यक्ति की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं किया जाना चाहिए। जो भी इसे पढ़ रहे हैं, उनसे मेरा निवेदन है कि समाचारों या सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर अंधाधुंध भरोसा न करें। कोई हेडलाइन या टीवी डिबेट सबूत नहीं होती और न ही टीवी पर बोली गई हर बात तथ्य बन जाती है।’

जय हिंद
अंत में अपनी बात रखते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘किसी के चरित्र या जीवन के बारे में कोई राय बनाने से पहले कृपया सच्चाइयों की पुष्टि जरूर करें। टीवी पर दिखाए जाने वाले हर नाम के पीछे एक असली इंसान होता है, जिसका अपना परिवार और निजी जीवन होता है। मैं बहुत समय तक खामोश रहा हूं, पर अब उस मामले में अपने नाम को घसीटे जाने की इजाजत नहीं दूंगा, जिससे मेरा कोई संबंध नहीं है। मुझे देश के कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा विश्वास है कि अंततः सच ही सामने आएगा। तथ्यों को बोलने दें। जांच एजेंसियों को बोलने दें। सच को बोलने दें। जय हिंद।'

दिशा के पिता सतीश सालियन का पक्ष रख रहे वकील का बयान
इस मामले में दिशा के पिता सतीश सालियन का पक्ष रख रहे वकील निलेश ओझा ने ANI को बताया, ‘यह FIR गैंग रेप, हत्या और इस अपराध को छिपाने की कोशिश के लिए दर्ज की गई है। यह FIR IPC की मुख्य धाराओं - 376D, 302, 201, 217, 218 और 120B के तहत दर्ज की गई है। FIR में शामिल नामों में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, तत्कालीन DCP विशाल ठाकुर, गलत रिकॉर्ड बनाने वाले पुलिस अधिकारी, मालवानी पुलिस स्टेशन के PI और SIT के सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर संजय यादव... और फोरेंसिक लैब के केमिकल एनालिस्ट, जिन्होंने गैंग रेप की रिपोर्ट बदल दी थी, भी इसमें शामिल हैं।’

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'

टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'

टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है

भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है

जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, 'चुंबक' में काम करने की बताई खास वजह

डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, 'चुंबक' में काम करने की बताई खास वजह

'हनुमान अंश' की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, 'उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई'

'हनुमान अंश' की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, 'उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई'