Monday, August 17, 2026
BREAKING
भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें... NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

पंजाब

सुखबीर बादल ने किए बड़े ऐलान, पंजाब में बनेगा इंडस्ट्री हब और युवाओं को मिलेंगे 10 लाख...

07 मार्च, 2026 07:34 PM

बठिंडा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज कई बड़े ऐलान कर दिया हैं। दरअसल, अकाली दल ने आज बठिंडा भुच्चो मंडी में पंजाब बचाओ रैली की। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बठिंडा इलाके में एक बहुत बड़ा इंडस्ट्री हब बनाया जाएगा। इसके साथ ही सुखबीर बादल के नाम पर 300 किलों में एक स्किल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज और एक वेटेरिनरी कॉलेज बनाया जाएगा।

सुखबीर बादल ने ऐलान करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो पंजाब में किसी भी गरीब के पास कच्चा घर नहीं होगा। पंजाब के सभी 13 हजार गांवों में सीमेंट की गलियां और नालियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि, अगर 2027 में हमारी सरकार सत्ता में आई तो पंजाब की नदियों में एक भी फैक्ट्री या सीवेज का पानी नहीं बहने दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

सुखबीर बादल ने आगे कहा कि, जब शिरोमणि अकाली दल की सरकार सत्ता में आएगी तो कबड्डी वर्ल्ड कप फिर से शुरू किया जाएगा। बड़े बादल (स्व. प्रकाश सिंह बादल) के नाम पर 10 लाख रुपये की स्कीम लाई जाएगी, जिसमें पंजाब सरकार की तरफ से युवाओं को 10 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा, जिसे किसी ब्याज पर नहीं चुकाना होगा। जिसे भी अपना बिजनेस खोलना है, उसे पंजाब सरकार बिना ब्याज के 10 लाख रुपये देगी। लोन लेने वाला व्यक्ति इसे 10 साल में बिना ब्याज के चुका सकेगा।

इस रैली के दौरान सुखबीर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर तीखे जुबानी हमले बोलते हुए कहा कि सांसद चरणजीत सिंह और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें भैंस, बकरी काटने वाला या रात में पंचर लगाने वाला मुख्यमंत्री नहीं चाहिए, बल्कि ऐसा मंत्री चाहिए जो सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनाए। पंजाबी कल्चर और खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांवों में वर्ल्ड कप कबड्डी, पशु मेले और ‘सीप’ जैसे खेलों के मुकाबले करवाने का भी भरोसा दिलाया।

सुखबीर बादल ने वादा किया कि अगर 2027 में अकाली दल की सरकार बनी तो पंजाब में 75 फीसदी नौकरियां पंजाबी युवाओं के लिए रिजर्व होंगी। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में गरीब बच्चों के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी और उनका खर्च सरकार उठाएगी। पहले हफ्ते में आटा-दाल स्कीम फिर से शुरू की जाएगी, जिसके तहत 4 रुपये प्रति किलो आटा और 20 रुपये प्रति किलो दाल दी जाएगी। गरीब लड़कियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये दहेज दिया जाएगा। बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति महीना की जाएगी। हर किसान को ट्यूबेल कनेक्शन देने की गारंटी भी दी गई।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर