Thursday, July 30, 2026
BREAKING
माइक्रोसॉफ्ट की शानदार तिमाही, AI की बढ़ती मांग से नेट प्रॉफिट 35.8 अरब डॉलर पहुंचा ट्रंप ने ब्रिटेन को नॉर्थ सी के तेल और गैस का दोहन बढ़ाने की दी सलाह सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का गाजा में सार्वजनिक स्वास्थ्य के खतरों को कम करने के लिए चूहों पर कंट्रोल लगा रहा यूएन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चेकपॉइंट पर हुआ जोरदार धमाका, सात पुलिसकर्मी की मौत और 22 घायल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला

खेल

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

30 जुलाई, 2026 12:12 PM

ग्लासगो : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पैरा एथलीट्स ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 'गोल्ड' और 'सिल्वर' मेडल दिलाया। दिलीप महादु गावित ने 10.71 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीतकर 'गेम्स रिकॉर्ड' के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ ने 10.83 सेकंड (सीजन बेस्ट) के साथ सिल्वर हासिल किया।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ, दिलीप महादु गावित पैरा एथलेटिक्स में कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए। साथ ही, महिला शॉट पुट एफ57 इवेंट में शर्मिला के गोल्ड के बाद, कॉमनवेल्थ गेम्स पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले कुल मिलाकर दूसरे भारतीय पैरा एथलीट हैं।

इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल इंग्लैंड के केविन सैंटोस को मिला, जिन्होंने 10.85 सेकंड का समय दर्ज किया।

यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है; गावित अब वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और महिला शॉट पुट एफ57 में शर्मिला के साथ गोल्ड मेडल जीतने वालों की सूची में शामिल हो गए हैं। पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में इस शानदार 'वन-टू' फिनिश के साथ, इस संस्करण में भारत के पदकों की कुल संख्या 15 (3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल) हो गई है।

महाराष्ट्र के नासिक के पास तोरण डोंगरी गांव में जन्मे दिलीप गावित ने एशियन पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की 400 मीटर टी47 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता और इन खेलों में भारत के लिए ऐतिहासिक 100वां मेडल हासिल किया। उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक्स में पुरुषों की 400 मीटर टी47 इवेंट के फाइनल में पहुंचकर देश का मान बढ़ाया।

वहीं, बासिल केरल के मलप्पुरम जिले के एक छोटे से तटीय शहर वेलियानकोड के रहने वाले हैं। बासिल कोच श्रीनिवासन की देखरेख में एलएनसीपीई-साई, तिरुवनंतपुरम में ट्रेनिंग के साथ-साथ डिग्री कोर्स भी कर रहे हैं। कड़ी मेहनत और अनुशासित ट्रेनिंग के दम पर, वे भारत के सबसे होनहार पैरा स्प्रिंटर्स में से एक बनकर उभरे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट लेते हुए बोले- सच्चाई यह है कि…

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट लेते हुए बोले- सच्चाई यह है कि…

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

सीडब्ल्यूजी 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत

सीडब्ल्यूजी 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल