Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’ पीएम सूर्य घर योजना के तहत 39.7 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित, 48 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित पीएम मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुभाषित शेयर कर दिया गुरु का संदेश बांकीपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को पड़ेंगे वोट, 3.79 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भारत ने पहली तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्मार्टफोन का किया निर्यात सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार, फेड के फैसले का इंतजार गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान और पूजा-अर्चना जारी भारत ने फिलिस्तीन के लिए मजबूत समर्थन पर जोर दिया, यूएनएससी में दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन किया भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

खेल

सीडब्ल्यूजी 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत

29 जुलाई, 2026 02:28 PM

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की झोली में दो सिल्वर मेडल और आए, जबकि तीन मुक्केबाजों ने अपने मेडल पक्के कर लिए हैं। भारत की कुल मेडल की संख्या अब 12 हो चुकी है। हालांकि, मेडल टैली पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा लगातार बरकरार है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऑस्ट्रेलिया अब तक कुल 78 मेडल अपने नाम कर चुका है। इसमें 34 गोल्ड, 17 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की टक्कर में इस समय कोई नहीं है। कनाडा मेडल टैली में 35 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है। कनाडा ने 13 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं।

इंग्लैंड मेडल टैली में तीसरे स्थान पर मौजूद है। इंग्लैंड ने अब तक कुल 43 मेडल जीते हैं, जिसमें 10 गोल्ड, 18 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल हैं। मेजबान स्कॉटलैंड फिलहाल चौथे स्थान पर है। स्कॉटलैंड की झोली में अब तक 15 मेडल आए हैं। इसमें 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 6 गोल्ड और कुल 11 मेडल के साथ नाइजीरिया मेडल टैली में पांचवें स्थान पर बना हुआ है। वहीं, भारत टॉप 10 में बरकरार है। छठे दिन दो सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत 9वें स्थान पर काबिज है। भारत ने कुल 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

मंगलवार को महिला वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 101 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 126 किलो का भार उठाया। वहीं, गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ को 27:49.78 सेकंड में पूरा करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। गुलवीर इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। मुक्केबाजी में प्रीति, प्रिया और जादुमणि सिंह ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इन तीनों मुक्केबाजों ने भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्के कर दिए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

सेमीफाइनल में पहुंचकर जादुमणि ने किया भारत का एक और मेडल पक्का, बोले- गोल्ड जीतना लक्ष्य

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

'मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं', सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं हरजिंदर कौर

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

हॉकी इंडिया ने किया एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथों में कमान

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल

Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग ऋषिकांत सिंह को सिल्वर, पीएम मोदी और पूरे देश को समर्पित किया मेडल

Commonwealth Games 2026: पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को सराहा

Commonwealth Games 2026: पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को सराहा

हमारे एथलीट पहले से ज्यादा साहसी हो गए हैं, हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है: नीरज चोपड़ा

हमारे एथलीट पहले से ज्यादा साहसी हो गए हैं, हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है: नीरज चोपड़ा

सीडब्ल्यूजी 2026: नामीबिया के खिलाफ भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को मिली हार

सीडब्ल्यूजी 2026: नामीबिया के खिलाफ भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को मिली हार

'आपके शब्द मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं', पीएम मोदी से मिली तारीफ पर बोलीं पीवी सिंधु

'आपके शब्द मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं', पीएम मोदी से मिली तारीफ पर बोलीं पीवी सिंधु

मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन

मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन