Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

राष्ट्रीय

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

31 मार्च, 2026 03:54 PM

बर्लिन : पुर्तगाल के इंटरनेशनल खिलाड़ी राफेल गुएरेरो बार्यन म्यूनिख फुटबॉल क्लब से इस सीजन के खत्म होने के बाद अलग हो जाएंगे। गुएरेरो का कॉन्ट्रैक्ट भी इस सीजन के अंत में ही खत्म हो रहा है। गुएरेरो और क्लब ने इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। गुएरेरो साल 2023 में बोरूसिया डॉर्टमुंड से फ्री ट्रांसफर पर बायर्न म्यूनिख में आए थे। उन्होंने बायर्न के लिए कुल 89 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 12 गोल किए और 8 गोल करने में मदद (असिस्ट) की। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि वे एक ही पोजीशन तक सीमित नहीं थे। वे डिफेंस में फुल-बैक के रूप में भी खेले और जरूरत पड़ने पर मिडफील्ड में भी योगदान दिया। इसी वजह से वह टीम के एक बहुमूल्य खिलाड़ी रहे। गुएरेरो ने टीम को कई खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने बायर्न के साथ बुंडेसलीगा का खिताब और जर्मन सुपर कप जीता। इसके अलावा, उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए भी 65 मैच खेले हैं। बायर्न के स्पोर्ट मेंबर मैक्स एबरल ने गुएरेरो की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "हम राफेल को उस समय के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं, जो उन्होंने हमारे साथ बिताया। आप मैदान पर हमेशा राफेल पर भरोसा कर सकते हैं, और उनके जैसे खिलाड़ी किसी भी ड्रेसिंग रूम को बेहतर बनाते हैं।"

उन्होंने कहा कि राफेल और क्लब के बीच बातचीत सकारात्मक और सम्मानजनक तरीके से हुई। "उनके साथ हमारी बातचीत सकारात्मक रही है, जो भरोसे और आपसी समझ पर आधारित है। अब उनके साथ मिलकर हम गर्मियों तक अपने लक्ष्यों पर ध्यान दे रहे हैं। हम अभी भी साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं।"

अब गुएरेरो और बायर्न म्यूनिख, दोनों ही इस सीजन के बाकी मैचों पर ध्यान दे रहे हैं। टीम इस समय लीग में पहले स्थान पर है और दूसरे नंबर की टीम से 9 अंकों से आगे है। टीम को अपना अगला मैच फ्रीबर्ग के खिलाफ खेलना है। बार्यन इस बार भी बुंडेसलीगा का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान