Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

06 अप्रैल, 2026 07:54 PM

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा कोलकाता को लेकर दी गई धमकी पर जानबूझकर चुप्पी साधी। नदिया जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर एक पाकिस्तानी मंत्री भारत के एक प्रमुख शहर को निशाना बनाने की बात कैसे कर सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री रविवार को कूचबिहार में चुनावी सभा करने आए थे, तब उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। ममता बनर्जी ने कहा, “एक पाकिस्तानी मंत्री कोलकाता पर हमले की बात कैसे कर सकता है? प्रधानमंत्री ने इस पर कुछ क्यों नहीं कहा? क्या वे यह नहीं कह सकते थे कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी? आखिर वे चुप क्यों रहे? पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?”

उन्होंने आगे कहा कि यह भी जांच का विषय है कि आखिर पाकिस्तान के मंत्री से इस तरह का बयान किसने दिलवाया। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि अगर कोलकाता पर हमले की बात की जाती है, तो राज्य इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मतगणना के दिन सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मतगणना के शुरुआती घंटों में भ्रामक खबरें फैलाई जा सकती हैं, जिससे यह दिखाने की कोशिश होगी कि भाजपा उम्मीदवार अधिकांश सीटों पर आगे चल रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “सुबह के समय वे ऐसा माहौल बनाएंगे कि उनके उम्मीदवार आगे हैं, लेकिन इससे निराश मत होना। अंत तक इंतजार करना, आखिर में जीत हमारी ही होगी। मतगणना पूरी होने तक केंद्र नहीं छोड़ना।”

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक प्रवीण कुमार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की तलाशी (फ्रिस्किंग) की बात स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने लोगों से पहले मतदान करने और उसके बाद अन्य प्रक्रियाओं का पालन करने की अपील की।
ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि यदि किसी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी आती है, तो उसे ठीक कराने के बजाय तुरंत बदलने की मांग करनी चाहिए।
उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे मतदान के दिन घरों से बाहर निकलें और यदि किसी भी तरह से असली मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने से रोका जाता है, तो उसका विरोध करें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल में पैसा और नशीले पदार्थ लाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत मौजूद हैं और उचित समय पर इसके वीडियो सार्वजनिक किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी