Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

सिरमौर में बड़ा हादसा: राजगढ़ में भरभराकर गिरा मकान, मां-बेटी की मौत; 2 बच्चियां घायल

12 अगस्त, 2026 08:43 PM

राजगढ़ : सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में रिहायशी मकान के अचानक भरभराकर गिर जाने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 मासूम बच्चियां घायल हो गईं। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय निर्मला पत्नी भीम सिंह और उनकी 32 वर्षीय विवाहित बेटी पूजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय निर्मला, बेटी पूजा, पूजा की 2 वर्षीय बेटी ईरा व पूजा की भतीजी 2 वर्षीय अभियाना पुत्री अरुण मकान के अंदर मौजूद थीं।

अचानक मकान धराशायी होने से चारों मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को मलबे से बाहर निकाला और 108 एम्बुलैंस की मदद से नागरिक अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया। घायल दोनों बच्चियों का उपचार शुरू किया गया। इनमें से ईरा जिला अस्पताल सोलन रैफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर, तहसीलदार उमेश शर्मा, पुलिस टीम और पंचायत प्रधान ठाकुर वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवार को नियमानुसार 25-25 हजार रुपए की राहत राशि दी गई है। घायल बच्चियों के उपचार की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की गई है। नागरिक अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मकान गिरने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना