Sunday, July 26, 2026
BREAKING
कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

मनोरंजन

समृद्धि शुक्ला ने रिश्तों में बराबरी पर रखी बात, बोलीं- घर और बच्चों की जिम्मेदारी दोनों की होनी चाहिए

26 जुलाई, 2026 04:33 PM

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला इन दिनों अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी सोच और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं।

इस बीच उन्होंने घर-परिवार, शादी और रिश्तों में जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर अपनी राय साझा की है। समृद्धि ने कहा कि आज के समय में भी कई महिलाओं से उम्मीद की जाती है कि वे घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारियां अकेले संभालें, जबकि परिवार चलाने की जिम्मेदारी पति-पत्नी दोनों की बराबर होनी चाहिए।

समृद्धि शुक्ला ने समाचार एजेंसी से खास बातचीत में महिलाओं पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जिनसे हर काम को संभालने की उम्मीद की जाती है। उनसे कहा जाता है कि वे बच्चों की देखभाल करें, अगर चाहें तो नौकरी करें और फिर घर लौटकर पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी निभाएं। कई बार महिलाएं खुद खाना नहीं बनातीं, फिर भी उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे घर की हर व्यवस्था पर नजर रखें, कुक से बात करें, घर के कामों को मैनेज करें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ सही तरीके से चलता रहे।''

उन्होंने कहा, ''इस तरह की सोच को बदलने की जरूरत है। जब दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं, तो वे मिलकर एक नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। दोनों एक ही घर में रहते हैं, घर की सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं और बच्चों की परवरिश में भी दोनों की बराबर भागीदारी होती है। ऐसे में यह सही नहीं है कि किसी एक व्यक्ति से ज्यादा जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद की जाए।''

समृद्धि ने उदाहरण देते हुए कहा, ''अगर किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है और वह कुछ समय के लिए काम पर नहीं जा सकती, तो उस दौरान पति को आगे बढ़कर जिम्मेदारियां संभालनी चाहिए। वहीं, जब महिला दोबारा अपने करियर या सपनों की ओर लौटना चाहे, तो पति घर की जिम्मेदारियों में सहयोग कर सकता है। रिश्ते में सबसे जरूरी चीज एक-दूसरे के सपनों को समझना और उनका सम्मान करना है।''

अभिनेत्री ने कहा, ''परिवार का मतलब एक-दूसरे का साथ देना होता है, न कि पुराने नियमों के अनुसार महिला और पुरुष की भूमिकाएं तय कर देना। किसी एक व्यक्ति से हमेशा त्याग करने की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। एक अच्छे रिश्ते में दोनों लोग एक-दूसरे के लिए जगह बनाते हैं और मिलकर जीवन की चुनौतियों का सामना करते हैं।''

अपने लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में निभाए जा रहे किरदार अभिरा को लेकर भी समृद्धि ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''अभिरा की जिंदगी में भी कई जिम्मेदारियां हैं और वह एक साथ कई चीजों को संभालने की कोशिश करती है। मेरा किरदार उन महिलाओं की भावनाओं को दिखाता है, जो हर जगह खुद को साबित करने की कोशिश करती रहती हैं।''

समृद्धि ने कहा, ''असल जिंदगी में भी कई महिलाएं घर और काम के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं। उन्हें लगातार यह साबित करना पड़ता है कि वे परिवार और करियर दोनों को अच्छी तरह संभाल सकती हैं। इस दौरान उन पर भावनात्मक दबाव भी रहता है, जिसे अक्सर लोग समझ नहीं पाते।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

काशी पहुंचकर भावुक हुईं निवेथा पेथुराज, बोलीं- 'कुछ जगहें सिर्फ मंजिल नहीं, भगवान से बातचीत का एहसास देती हैं'

काशी पहुंचकर भावुक हुईं निवेथा पेथुराज, बोलीं- 'कुछ जगहें सिर्फ मंजिल नहीं, भगवान से बातचीत का एहसास देती हैं'

करण कुंद्रा पर पुराने आरोपों को लेकर सान्वी तलवार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– 'जब तैयार हों तभी रखें अपनी बात'

करण कुंद्रा पर पुराने आरोपों को लेकर सान्वी तलवार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– 'जब तैयार हों तभी रखें अपनी बात'

'फैशन' गर्ल मुग्धा गोड्से का सफर, कभी पेट्रोल पंप पर किया काम, आज करोड़ों की मालकिन

'फैशन' गर्ल मुग्धा गोड्से का सफर, कभी पेट्रोल पंप पर किया काम, आज करोड़ों की मालकिन

Dharmendra Pradhan Resigns: प्रियंका चोपड़ा का ताली वाला इमोजी, रोहित सराफ समेत इन एक्टर्स ने जताई खुशी

Dharmendra Pradhan Resigns: प्रियंका चोपड़ा का ताली वाला इमोजी, रोहित सराफ समेत इन एक्टर्स ने जताई खुशी

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की भोजपुरी बवाल में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरों पर लांछन लगाते समय…

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की भोजपुरी बवाल में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरों पर लांछन लगाते समय…

गोविंदा करते हैं सुपरपावर पर विश्वास, शगुफ्ता अली ने बताया- एक दिन होटल के कमरे में…

गोविंदा करते हैं सुपरपावर पर विश्वास, शगुफ्ता अली ने बताया- एक दिन होटल के कमरे में…

गोविंदा और करिश्मा कपूर के रिलेशन की क्या सुनीता को थी भनक? शगुफ्ता बोलीं- एक बार सेट पर आईं और...

गोविंदा और करिश्मा कपूर के रिलेशन की क्या सुनीता को थी भनक? शगुफ्ता बोलीं- एक बार सेट पर आईं और...

आदिपुरुष मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती, मनोज मुंतशिर बोले- शर्म आती है मैंने कैसे…

आदिपुरुष मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती, मनोज मुंतशिर बोले- शर्म आती है मैंने कैसे…

रामायण स्टार यश को लेकर रणबीर कपूर बोले- उनके ऑरा ने रावण को जिंदा कर दिया

रामायण स्टार यश को लेकर रणबीर कपूर बोले- उनके ऑरा ने रावण को जिंदा कर दिया

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी