Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट, नफरत के खिलाफ जंग की दिखी झलक

18 जुलाई, 2026 08:23 PM

मुंबई : अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। टीजर में भारत के बंटवारे की घटनाओं को दिखाया गया है। टीजर देखकर प्रतीत हो रहा है कि विभाजन के समय कैसे लोग बेरहम और गुस्से में अंधे हो गए थे। 57 सेकंड के टीजर में हाई वोल्टेज ड्रामा और विभाजन की दर्दनाक झलक देखने को मिल रही है। सनी देओल ऐसे व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो परिवार की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करते हैं। यह एक ऐसे निडर हीरो की झलक दिखाता है जो नफरत के खिलाफ मजबूती और पक्के इरादे के साथ खड़ा रहता है। यह फिल्म 1940 के दशक के उथल-पुथल भरे दौर को दिखाती है, जब बंटवारे ने लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी। डर, नुकसान और बेघर होने के बीच यह एक ऐसे आदमी की कहानी को प्रस्तुत करती है, जिसने नफरत के बजाय हिम्मत और इंसानियत को चुना था।

बताया जा रहा है कि फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म 'लगान' के बाद एक बार फिर आमिर खान, ए. आर. रहमान और जावेद अख्तर की ब्लॉकबस्टर तिकड़ी इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आई है। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और एक्टर सनी देओल भी लगभग 30 साल (तीन दशक) के बाद इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में सनी देओल के अलावा, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 14 अगस्त को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस के समय फिल्म को रिलीज होने से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा हो सकता है। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक