Monday, October 12, 2026
BREAKING
• आरबीआई के सख्त कदमों के बाद रुपए को मिली मजबूती, 95.76 प्रति डॉलर पर खुला • सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी • प्योंगयांग ने पूर्वी सागर की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें: दक्षिण कोरिया • रियाद एयरपोर्ट हमले में एक भारतीय की मौत, 3 आईसीयू में भर्ती, भारतीय दूतावास ने अस्पतालों का दौरा किया • पाकिस्तान के केपी में आपातकाल: पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ बोली, 'बड़ी राजनीतिक भूल' • गुजरातः वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपये की बैराज परियोजना जल्द शुरू होगी • अभिजीत दिपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप; ‘मेरे बुनियादी अधिकारों का हनन हुआ, पूरा वीडियो जारी करें’ • नवरात्रि पर पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं • पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बदला मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भी छाए रहेंगे बादल • राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

मनोरंजन

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

12 अक्टूबर, 2026 12:18 PM

मुंबई : एक्टर संजय मिश्रा रविवार को ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया। संजय मिश्रा ने कहा कि आज नवरात्रि का पहला दिन है और इस खास मौके पर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। अभिनेता ने अपनी फिल्म का पोस्टर भगवान के चरणों में अर्पित किया।

मंदिर में दर्शन के बाद संजय मिश्रा ने कहा, ''नवरात्रि के पहले दिन पूजा करना मेरे लिए खास रहा। भगवान जगन्नाथ से हमने आशीर्वाद लिया है। उनके आशीर्वाद से बढ़कर मैं और क्या मांग सकता हूं? मुझे यहां आकर एक अलग ही सुकून मिल रहा है। मैंने भगवान जगन्नाथ से अपने और अपने काम के लिए कृपा बनाए रखने की कामना की है।''

भगवान के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा बुलाया गया तो वह फिर से इस मंदिर में दर्शन करने जरूर आएंगे।

इस दौरान संजय मिश्रा ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ''आज अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है और मैं उन्हें दिल से बधाई देना चाहता हूं। भगवान जगन्नाथ उनपर अपनी कृपा बनाए रखे।''

बता दें कि संजय मिश्रा हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है। उनको खास पहचान फिल्म 'आंखों देखी' से मिली, जिसमें उन्होंने राजे बाऊजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। इसके अलावा वह 'मसान', 'कड़वी हवा', 'वध' और 'कामयाब' जैसी फिल्मों में भी नजर आएं। उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और 'ऑफिस ऑफिस', 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड', 'धमाल', 'फंस गए रे ओबामा', 'भूल भुलैया 2' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों में काम किया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

अमिताभ की अदाकारी के मुरीद थे दिलीप कुमार, सायरा बानो ने बिग बी के जन्मदिन पर साझा किया किस्सा

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

दुनिया की पहली AI हॉरर फिल्म ‘जमलोक’ का पोस्टर जारी, तीन महीने में होगी तैयार

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा