Thursday, August 13, 2026
BREAKING
15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी लेह में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने वाला ही सफलता हासिल करता है: पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे के अंदर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल,CM फडणवीस ने ली जानकारी, जांच के निर्देश केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’ परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं

मनोरंजन

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

13 अगस्त, 2026 05:54 PM

मुंबई : श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका नाम आते ही हिंदी सिनेमा की कई यादगार फिल्में और किरदार आंखों के सामने आ जाते हैं। अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और चुलबुले अंदाज से श्रीदेवी ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर राज किया, बल्कि भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई।

13 अगस्त (गुरुवार) को श्रीदेवी की जयंती के मौके पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रीदेवी की जिंदगी पर लिखी जा रही किताब का कवर शेयर किया।

तस्वीर में किताब का नाम 'एम्प्रेस- द डेफिनिटिव बायोग्राफी ऑफ श्रीदेवी' लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ कवर पर महानायक अमिताभ बच्चन का श्रीदेवी को लेकर दिया गया बयान भी छपा है, जिसमें उन्हें बेमिसाल प्रतिभा की मिसाल बताया गया है। किताब के लेखक धीरज यू. कुमार हैं।

किताब का कवर शेयर करने के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "श्रीदेवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा याद की जाएंगी।''

अपने पोस्ट के आखिर में उन्होंने किताब का नाम जोड़ते हुए बताया कि 'एम्प्रेस' जल्द आने वाली है।

प्रियंका के इस पोस्ट को श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया।

श्रीदेवी की जिंदगी पर आधिकारिक किताब की घोषणा साल 2023 में वेस्टलैंड बुक्स ने की थी। इस किताब का नाम 'श्रीदेवी: द लाइफ ऑफ अ लेजेंड' बताया गया था। किताब में अभिनेत्री के बचपन से लेकर उनके फिल्मी करियर और निजी जिंदगी तक के कई पहलुओं को शामिल किए जाने की बात कही गई थी। खासतौर पर 1980 और 1990 के दशक में श्रीदेवी ने भारतीय सिनेमा पर जिस तरह अपनी पकड़ बनाई, उस दौर को किताब में खास जगह मिलने की उम्मीद है।

इस किताब को धीरज कुमार लिख रहे हैं। यह उनकी पहली किताब है और वह लेखक, शोधकर्ता और स्तंभकार के तौर पर काम कर चुके हैं। धीरज कुमार का श्रीदेवी के परिवार से भी करीबी रिश्ता रहा है। बताया जाता है कि श्रीदेवी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती थीं।

बोनी कपूर ने किताब की घोषणा के समय धीरज कुमार को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि धीरज श्रीदेवी को अच्छी तरह जानते थे और उनके करीब रहे थे। ऐसे में उम्मीद है कि वह श्रीदेवी की असाधारण जिंदगी और उनके काम को सही तरीके से लोगों के सामने रख पाएंगे। किताब में श्रीदेवी की फिल्मों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और पर्दे के पीछे की कहानी से जुड़े कई पहलुओं पर भी रोशनी डाली जा सकती है।

54 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'

नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'

'स्कैम 2010' में दिखेगी भारत के बड़े कारोबारी साम्राज्य की कहानी : हंसल मेहता

'स्कैम 2010' में दिखेगी भारत के बड़े कारोबारी साम्राज्य की कहानी : हंसल मेहता

गौतमी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- 'शरीर के साथ ध्यान की भी परीक्षा'

गौतमी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- 'शरीर के साथ ध्यान की भी परीक्षा'

सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव

सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव