Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

मनोरंजन

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

19 अगस्त, 2026 11:05 AM

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, उनके बंगले में दो सांप दिखाई दिए। सांप नजर आते ही बंगले के सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के बाद एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, सांप को सबसे पहले बंगले के गार्ड ने देखा था। उसे देखते ही सुरक्षा को लेकर तुरंत वन विभाग को फोन किया गया। इस पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ सांप रेस्क्यू करने वाले विक्की दुबे भी 'मन्नत' पहुंचे। टीम ने पूरे परिसर में तलाशी ली। इस दौरान एक सांप बंगले के गार्डन में बने शेड के अंदर छिपा हुआ मिला।

विक्की दुबे ने सांप को सावधानी से बाहर निकाला और बताया कि यह करीब आठ फीट लंबा धामण नस्ल का सांप है। धामण को इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है और यह सांप जहरीला नहीं होता।

हालांकि, रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम की पकड़ में आने से पहले ही दूसरा सांप वहां से निकल गया। उसे पकड़ने के लिए काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

वन विभाग की ओर से यह माना गया कि दूसरा सांप संभवत: बंगले के परिसर से बाहर निकल गया होगा।

बता दें कि 'मन्नत' में इस समय मरम्मत का काम भी चल रहा है। इसी वजह से शाहरुख खान फिलहाल अपने परिवार के साथ बंगले में नहीं रह रहे हैं। वह बांद्रा के एक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं।

मुंबई में फिल्मी सितारों के घरों में सांप पहुंचने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले इसी साल अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में भी सांप दिखाई दिया था। इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाकर उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है