Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

शाहबाज के भाषण पर भारत का जवाब, अगर बर्बाद रनवे और जले हुए हैंगर जीत जैसे लगते हैं तो…

27 सितंबर, 2025 10:47 PM

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के भाषण को ‘बेतुकी नाटंकी’ बताते हुए शनिवार को कहा कि पड़ोसी मुल्क ने एक बार फिर आतंकवाद का महिमामंडन किया है जो उसकी विदेश नीति का मुख्य हथियार बन चुका है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेनाओं की बहादुरी और भारत को क्षति पहुंचाने की शाहबाज शरीफ के दावों का उपहास करते हुए भारत ने कहा, “अगर नष्ट हुए रनवे और जले हुए हैंगर जीत की तरह लगते हैं, जैसा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया है, तो पाकिस्तान इसका आनंद ले सकता है।”

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भाषण का प्रत्युत्तर देने के अधिकार का प्रयोग करते हुए भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने सभा के अध्यक्ष को संबोधित तीखे जवाब में कहा, “इस सभा में सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बेतुकी नौटंकी देखने को मिली, जिन्होंने एक बार फिर आतंकवाद का महिमामंडन किया, जो उनकी विदेश नीति का केंद्र बिंदु है।” पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान अगर सचमुच ईमानदार है तो वह आतंकवाद का निर्यात और आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे और वांछित आतंकवादियों को भारत को सौंपे।

पेटल गहलौत ने कहा कि धार्मिक उन्माद और कट्टर सोच वाले पाकिस्तान के मुंह से भारत के हिंदुत्व पर कुछ कहना कदापि शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने को संकल्पबद्ध है और वह अपनी कार्रवाई में आंतकवादियों और उनको पालने पोशने वालों में कोई फर्क नहीं करेगा और न ही परमाणु बम की धमकी में आएगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी स्तर पर भी नाटक ओर झूठ का सहारा लेकर सच्चाई को छुपा नहीं सकता। यह वही पाकिस्तान है जिसने गत 25 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में, जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के बर्बर नरसंहार की ज़िम्मेदारी से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ को बचाया था।” उन्होंने कहा कि आतंकवाद को शह देने और प्रयोजित करने की परंपरा में आकंठ डूबे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले पर अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए “सबसे हास्यास्पद आख्यान गढ़ने में कोई शर्म नहीं आती।”

पेटल गहलोत ने कहा कि एक तरफ तो पाकिस्तान दुनिया से कहता रहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दे रहा है दूसरी तरफ उसने एक दशक तक ओसामा बिन लादेन को पनाह देता रहा। भारतीय राजनयिक ने कहा, “पाकिस्तान के मंत्रियों ने हाल ही में स्वीकार किया है कि वे दशकों से आतंकवादी शिविर चला रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि एक बार फिर, यह दोहरा मपदंड जारी है, इस बार उसके प्रधानमंत्री के स्तर पर।”

मई में सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की जीत के बारे में श्री शरीफ के बड़बोलेपन के जवाब में भारतीय राजनयिक ने कहा, “एक तस्वीर हज़ार शब्द बयां करती है और हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर और मुरीद के आतंकी ठिकानों में भारतीय सेना द्वारा मारे गए आतंकवादियों की कई तस्वीरें देखीं। जब वरिष्ठ पाकिस्तानी सैन्य और असैन्य अधिकारी सार्वजनिक रूप से ऐसे कुख्यात आतंकवादियों का महिमामंडन और श्रद्धांजलि देते हैं, तो क्या इस शासन की प्रवृत्ति पर कोई संदेह हो सकता है?”

ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री शरीफ के वक्तव्य को विचित्र विवरण बताते हुए पेटल गहलोत ने कहा, “इस मामले में रिकॉर्ड स्पष्ट है। नौ मई तक, पाकिस्तान भारत पर और हमले करने की धमकी दे रहा था। लेकिन 10 मई को उसकी सेना ने हमसे सीधे लड़ाई बंद करने की गुहार लगाई। बीच की घटना भारतीय सेना द्वारा कई पाकिस्तानी हवाई अड्डों को नष्ट करना था। उस नुकसान की तस्वीरें, ज़ाहिर है, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। अगर नष्ट हुए रनवे और जले हुए हैंगर जीत की तरह लगते हैं, जैसा कि प्रधानमंत्री ने दावा किया है, तो पाकिस्तान इसका आनंद ले सकता है।”

उन्होंने कहा, “सच्चाई यह है कि अतीत की तरह, पाकिस्तान भारत में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकवादी हमले के लिए ज़िम्मेदार है। हमने ऐसी कार्रवाइयों के ख़िलाफ़ अपने लोगों की रक्षा करने के अधिकार का प्रयोग किया है और आयोजकों और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया है।’ उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत के साथ शांति की अपनी “बात को लेकर सचमुच ईमानदार हैं, तो रास्ता साफ़ है। पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकवादी शिविरों को बंद करना चाहिए और भारत में वांछित आतंकवादियों को हमें सौंप देना चाहिए।”

पेटल गहलोत ने कहा, “यह भी विडंबना है कि एक ऐसा देश जो नफ़रत, कट्टरता और असहिष्णुता में डूबा हुआ है, इस सभा को आस्था के मामलों पर उपदेश दे रहा है। पाकिस्तान का राजनीतिक और सार्वजनिक विमर्श उसके असली स्वरूप को दर्शाता है। स्पष्ट रूप से, उन्हें आईने में देखने की बहुत देर हो चुकी है।’ भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्वीकार न करने की भारत की स्पष्ट नीति को रेखांकित करते हुए भारतीय राजनयिक ने कहा, “भारत और पाकिस्तान लंबे समय से इस बात पर सहमत हैं कि उनके बीच किसी भी लंबित मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से सुलझाया जाएगा। इस संबंध में किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है। यह हमारा दीर्घकालिक राष्ट्रीय मत है।”

गहलोत ने कहा, “जहां तक आतंकवाद का सवाल है, हम स्पष्ट कर रहे हैं कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के बीच कोई भेद नहीं किया जाएगा। दोनों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। न ही हम परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा देने की अनुमति देंगे। भारत ऐसी धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा। दुनिया के लिए भारत का संदेश स्पष्ट है कि आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस होना चाहिए।”

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर