Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

खेल

व्यूअरशिप के मामले में भी 'किंग' निकली विराट कोहली की टीम, भर-भरकर आते हैं RCB के मैच पर व्यूज

02 जून, 2026 12:03 PM

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी का दबदबा देखने को मिला। आरसीबी आईपीएल 2026 में दूसरी ऐसी टीम थी, जो सबसे ज्यादा समय तक पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही। संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा मुकाबले भी इस सीजन लीग फेज तक आरसीबी ने जीते। यहां तक फाइनल समेत 10 मुकाबले आरसीबी ने जीते, जबकि दूसरा बेस्ट जीत का इस सीजन 9 था, जो गुजरात टाइटन्स के नाम था। आरसीबी की टीम चैंपियन भी बनी, जबकि व्यूअरशिप में भी आरसीबी ने झंडे गाढ़ दिए।


आईपीएल के 19वें सीजन में की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर हुई, जो कि आधिकारिक ब्रॉडकास्टर भी है। आईपीएल 2026 के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप 7 मैचों को उठाकर देखें तो आप पाएंगे कि विराट कोहली वाली टीम का नाम उस लिस्ट में 6 बार आएगा, जब आरसीबी ने मैच खेला और सबसे ज्यादा व्यूज हासिल किए। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरसीबी का फैन बेस कैसा है। मैच के दौरान भी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ आरसीबी के मैच में देखने को मिलती है।


IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
ये भी पढ़ें:विराट या रजत नहीं, ये प्लेयर था सबसे लकी; जिसके रहते इस IPL में हर मैच जीती RCB
आईपीएल 2026 का फाइनल समेत जिन सात मैचों में सबसे ज्यादा व्यूअरशिप आई। उनमें से 6 मैचों में आरसीबी एक टीम थी। फाइनल मैच में 520 मिलियन व्यूज थे, जो आरसीबी और जीटी के बीच खेला गया। वहीं, आरसीबी और एसआरआच के बीच आखिरी लीग मैच खेला गया था, जिसकी व्यूअरशिप 426 मिलियन थी, जो इस सीजन का प्लेऑफ्स के मैचों से भी ज्यादा देखा जाने वाला मैच था। उस मैच से इस बात की पुष्टि होनी थी कि कौन सी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी और कौन सी टीम दूसरे स्थान पर।


इसके बाद तीसरे नंबर पर आरसीबी वर्सेस आरआर मैच आता है, जिस पर 410 मिलियन व्यूज आए। लिस्ट में चौथे नंबर पर भी आरसीबी है। आरसीबी का मैच एमआई से हुआ था, जिस पर 406 मिलियन व्यूज दर्ज किए गए। वहीं, जीटी वर्सेस आरआर क्वालीफायर 2 एकमात्र मैच टॉप 7 में है, जिसमें आरसीबी शामिल नहीं था। इस मैच पर 366 मिलियन व्यूज आए। इसके बाद फिर से आरसीबी का नाम आता है, क्योंकि सीएसके के खिलाफ आरसीबी के मैच में 355 मिलियन व्यूज आए, जबकि इतने ही व्यूज आरसीबी वर्सेस जीटी क्वालीफायर 1 के दौरान दर्ज किए गए, जो धर्मशाला में खेला गया।


Jiohotstar पर IPL 2026 के टॉप 7 सबसे ज्यादा देखे गए मैच
1. RCB vs GT (फाइनल) - 520M

2. RCB vs SRH - 426M

3. RCB vs RR - 410M

4. RCB vs MI - 406M

5. GT vs RR (Q2) - 366M

6. RCB vs CSK - 355M

7. RCB vs GT (Q1) - 355M

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा