Sunday, June 28, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

बाज़ार

वैश्विक तनाव से सरसों के बाजार में उबाल; युद्ध की आहट और डॉलर की मजबूती ने बढ़ाई कीमतें

26 मार्च, 2026 06:27 PM

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता का सीधा असर अब रसोई के बजट और तिलहन बाजार पर दिखने लगा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी ने विदेशी तेलों के आयात को महंगा कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप घरेलू बाजार में सरसों और सरसों तेल की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं।

आयातित तेलों का प्रभाव और किसानों को लाभः
श्री हरी एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जयपुर के एमडी दीपक डाटा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है। हालांकि, इस स्थिति का एक सकारात्मक पहलू यह है कि भारतीय किसानों को उनकी सरसों की फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद है। मांग और आपूर्ति के संतुलन के साथ-साथ वैश्विक घटनाएं फिलहाल सरसों की कीमतों को सहारा दे रही हैं।

उत्पादन और बाजार भाव की स्थितिः
हाल ही में भरतपुर में संपन्न हुए 46वें रबी तेल तिलहन सेमिनार के आंकड़ों के अनुसार, इस चालू सीजन में देश में सरसों का उत्पादन 117.25 लाख टन होने की संभावना है, जो पिछले वर्ष के 115 लाख टन के मुकाबले अधिक है। उत्पादन में वृद्धि के बावजूद, वैश्विक अस्थिरता के कारण कीमतों में मंदी के आसार कम हैं।
वर्तमान में जयपुर मंडी में 42 प्रतिशत तेल कंडीशन वाली सरसों (सीड मिल डिलीवरी) के भाव 7100 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बने हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता बनी रहेगी, सरसों के बाजार में मजबूती के संकेत बरकरार रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी