Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

खेल

वैभव सूर्यवंशी अब सीधे नीली जर्सी में आएंगे मैदान पर नजर, इंडिया ए के मैचों का शेड्यूल कर लीजिए नोट

02 जून, 2026 01:15 PM

15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पिछले दो महीने तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कोहराम मचाया है। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का भी रिकॉर्ड कायम किया था। कई अवॉर्ड उनको आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद मिले, लेकिन अब फैंस को इंतजार है कि यूनिवर्सल बेबी बॉस यानी वैभव सूर्यवंशी कब मैदान पर नजर आएंगे।


मलेशिया ने गेंदबाज़ी का फैसला किया
आईपीएल 2026 से पहले अंडर 19 क्रिकेट में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब अच्छी खासी फैन फॉलोइंग अर्जित कर चुके हैं। ऐसे में सभी इंतजार कर रहे हैं कि वे कब और किस दिन मैदान पर उतरेंगे? आखिरी मैच आईपीएल 2026 में उन्होंने 29 मई को खेला था, जो राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच क्वालीफायर 2 था। उस मैच में वह शतक से चूक गए थे। यही हाल उनका एलिमिनेटर में रहा था, जहां एसआरएच के खिलाफ वे शतक नहीं बना सके थे।


अब आते हैं, उस सवाल पर कि वैभव सूर्यवंशी किस दिन मैदान पर उतरेंगे? तो इसका जवाब है वैभव सूर्यवंशी सीधे नीली जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, वह इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं, बल्कि इंडिया ए के लिए खेलने वाले हैं। 9 जून से इंडिया ए को श्रीलंका में ट्राई नेशन सीरीज खेलने वाली है। इसमें इंडिया और श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान ए टीम भी शामिल है। वैभव सूर्यवंशी उस त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुने गए हैं, जहां वे इस वनडे सीरीज में खेलने वाले हैं।


इंडिया ए को मंगलवार 9 जून को दांबुला में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई नेशन वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है। इसके बाद 11 जून को भारत की युवा टीम इसी मैदान पर अफगानिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद डबल रोबिन राउंड फॉर्मेट में दूसरा मुकाबला इंडिया ए टीम श्रीलंका ए से खेलेगी, जो 15 जून को खेला जाएगा, जबकि 17 जून को फिर से इंडिया ए टीम मैदान में होगी और अफगानिस्तान ए टीम से दो-दो हाथ करेगी। अगर 2 से 3 मैच बड़े अंतर से टीम ने जीते तो फिर फाइनल में भी टीम पहुंच जाएगी, जो 21 जून को खेला जाना है।


श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन सीरीज का शेड्यूल
9 जून को इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए

11 जून को इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए

13 जून को श्रीलंका ए वर्सेस अफगानिस्तान ए

15 जून को इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए

17 जून को इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए

19 जून को श्रीलंका ए वर्सेस अफगानिस्तान ए

21 जून को फाइनल

वेन्यू: सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे

टाइम: सभी मैच सुबह 10 बजे से शुरू होंगे

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा