Friday, October 09, 2026
BREAKING
• जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव • Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप • 'वीरभद्र सिंह का अपना रुतबा था, उनके पोस्टर न लगने से कम नहीं होगा कद' : जगत सिंह नेगी • कृषि विभाग ने हाड़ी की फसलों संबंधी जानकारी देने के लिए लगाया जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैम्प • जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान कैम्प लगाया • पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए • ‘हर दिन, एक कदम आगे’: पंजाब के 19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में 21 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा • ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना • पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह ने निगम के 48वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मचारियों को दी बधाई

हिमाचल

'वीरभद्र सिंह का अपना रुतबा था, उनके पोस्टर न लगने से कम नहीं होगा कद' : जगत सिंह नेगी

09 अक्टूबर, 2026 08:53 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की विरासत, विपक्ष की बयानबाजी और सेब बागवानों के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी है। शिमला स्थित प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान नेगी ने जहां एक ओर भाजपा और मंडी की सांसद कंगना रनौत पर तीखा प्रहार किया, वहीं बागवानों को जारी किए गए करोड़ों रुपए के भुगतान के आंकड़े भी साझा किए।

लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजा थे वीरभद्र सिंह
स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से जुड़े एक सवाल के जवाब में मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का अपना एक अलग रुतबा था। उन्होंने कहा कि वह लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजा थे। किसी स्थान पर उनके पोस्टर न लगने से उनका राजनीतिक और सामाजिक कद कम नहीं हो सकता। नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री की तुलना प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार से करते हुए कहा कि दोनों ही नेता आज भी हिमाचल की जनता के दिलों में बसे हुए हैं।

सांसद कंगना रनौत और केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला
जगत सिंह नेगी ने बिना नाम लिए सांसद कंगना रनौत के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि जो निर्वाचित प्रतिनिधि हिमाचल प्रदेश को देश पर बोझ बताते हैं, वे खुद इस धरती पर बोझ हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भी अब ऐसे प्रतिनिधियों को चुनकर पछता रही होगी। मंडी में आई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए नेगी ने कहा कि जब जनता को जरूरत थी, तब सांसद ने रास्ते खराब होने का हवाला देकर लोगों से मिलने तक की जहमत नहीं उठाई। नेगी ने आरोप लगाया कि सांसद संभवत: ऊपर से निर्देश मिलने और नेता प्रतिपक्ष की सलाह पर ही आधारहीन बयानबाजी करती हैं।
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हिमाचल को 1,500 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन उसमें से 15 पैसे भी राज्य को नहीं मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से देश को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

सेब बागवानों को 262 करोड़ का भुगतान, पुरानी देनदारी भी चुकाई
बागवानी मंत्री ने भाजपा पर किसानों-बागवानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विभागीय आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने मंडी मध्यस्थता योजना के तहत अब तक बागवानों को 262 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान कर दिया है। इसमें पूर्व भाजपा सरकार के समय की 114 करोड़ रुपए की लंबित देनदारी भी शामिल है, जिसे वर्तमान सरकार ने चुकाया है।

इस साल सेब की पैदावार घटी, डीबीटी से हो रहा भुगतान
नेगी ने जानकारी दी कि मौसम की बेरुखी, फ्लावरिंग के दौरान ठंड और चिलिंग आवर्स पूरे न होने के कारण इस वर्ष सेब की फसल कम हुई है। अब तक लगभग 1 करोड़ 23 लाख 34 हजार 739 सेब की पेटियां मंडियों में पहुंची हैं। इस सीजन में एमआईएस के तहत एचपीएमसी और हिमफैड ने 13,202.666 मीट्रिक टन सेब की खरीद की है। बागवानों को किए जा रहे भुगतान की प्रक्रिया पर मंत्री ने बताया कि एमआईएस के तहत 30 बैग से कम वाले 11,285 और 100 बैग से कम वाले 2,827 किसानों-बागवानों को सीधे उनके बैंक खातों में पैसा भेज दिया गया है। वहीं, 100 बैग से ज्यादा सेब देने वाले 7,000 बागवानों की पहचान की गई है, जिनमें से 2,000 मामलों का सत्यापन हो चुका है, जबकि 5,000 मामलों में सत्यापन के लिए भूमि रिकॉर्ड मांगे गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव

जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव

Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Shimla: एचआरटीसी की 366 पुरानी बसें होंगी बेड़े से बाहर, प्रदेश भर में स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन

Shimla: एचआरटीसी की 366 पुरानी बसें होंगी बेड़े से बाहर, प्रदेश भर में स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन

Himachal: सीएम सुक्खू ने बच्चों से किया वायदा निभाया, स्कूल भवनों के लिए जारी किए 4 करोड़ रुपए

Himachal: सीएम सुक्खू ने बच्चों से किया वायदा निभाया, स्कूल भवनों के लिए जारी किए 4 करोड़ रुपए

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निहारी अटल टनल, बताया वैश्विक स्तर का इंजीनियरिंग चमत्कार

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने किया निकोलाई रोरिक आर्ट गैलरी का भ्रमण

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने किया निकोलाई रोरिक आर्ट गैलरी का भ्रमण

Kangra: बिना विद्यार्थियों वाले 100 सरकारी स्कूल बंद करने पर खर्च का हिसाब सार्वजनिक करे सरकार : शांता

Kangra: बिना विद्यार्थियों वाले 100 सरकारी स्कूल बंद करने पर खर्च का हिसाब सार्वजनिक करे सरकार : शांता

Solan: बद्दी में ट्रक से 300 किलोग्राम नशे की खेप बरामद, नालागढ़ का चालक गिरफ्तार

Solan: बद्दी में ट्रक से 300 किलोग्राम नशे की खेप बरामद, नालागढ़ का चालक गिरफ्तार

Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम

Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम

Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति

Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति