Friday, June 05, 2026
BREAKING
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की सराहना दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे: अमित शाह विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, काइल जेमीसन ने खोला 'पंजा'

मनोरंजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत

05 जून, 2026 03:48 PM

मुंबई : विश्व पर्यावरण दिवस पर बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। वीडियो में वह नदी किनारे बैठकर चेहरा धोती हुई दिख रही है। वहीं तस्वीर में वह एक पेड़ को गले लगाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस प्राकृतिक वातावरण के बीच समय बिताती दिखाई दे रही हैं। भूमि ने कैप्शन में लिखा, ''मैंने जीवन से यह सीखा है कि धरती हमसे बहुत ज्यादा कुछ नहीं मांगती, बल्कि केवल थोड़ी सी दयालुता और सम्मान चाहती है। नदियां हमारी प्यास बुझाती हैं, लेकिन कभी अपनी तारीफ की उम्मीद नहीं करतीं। जंगल हमें जीवन के लिए जरूरी सांसें देते हैं, लेकिन कभी इसके बदले में पहचान या सम्मान नहीं मांगते। पहाड़ सदियों से मजबूती के साथ खड़े रहते हैं और बिना किसी शिकायत के प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं।'' भूमि पेडनेकर ने कहा, ''हर सुबह का सूर्योदय हमें एक महत्वपूर्ण बात याद दिलाता है कि इंसान प्रकृति का हिस्सा है, जबकि अक्सर लोग यह सोचने लगते हैं कि प्रकृति केवल उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए है। अब यह सोच बदलने की जरूरत है। केवल पर्यावरण के प्रति जागरूक होना ही काफी नहीं है, बल्कि अब वास्तविक कदम उठाने का समय आ गया है।''

अभिनेत्री ने कहा, ''लोगों को प्रकृति से लेने की आदत छोड़कर उसे कुछ लौटाने की भी कोशिश करनी चाहिए। सुविधा और स्वार्थ के बजाय जिम्मेदारी और जागरूकता को अपनाएं। अगर हर व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव भी करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।''

अपने पोस्ट के आखिर में भूमि पेडनेकर ने धरती को मानवता की सबसे बड़ी विरासत बताया। उन्होंने कहा, ''पृथ्वी केवल वह जगह नहीं है जहां हम रहते हैं, बल्कि यह हमारा सबसे पुराना घर है। यह हमारी सबसे बड़ी विरासत है। आने वाली पीढ़ियों के लिए इस धरती को बेहतर स्थिति में छोड़कर जाना चाहिए। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें और प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाली आदतों को कम करें।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत

'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत

'दिलों की राम लीला' में दिखेगा रिश्तों का अनोखा सफर, एजाज खान बोले- 'यह सबसे अलग रोल्स में से एक'

'दिलों की राम लीला' में दिखेगा रिश्तों का अनोखा सफर, एजाज खान बोले- 'यह सबसे अलग रोल्स में से एक'

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना