Friday, April 03, 2026
BREAKING
नौसेना में शामिल हुआ युद्धपोत तारागिरी, दुश्मन पर हमला और दोस्तों की करेगा मदद अमेरिका ने ईरान के अहम पुल पर किया हमला, ट्रंप ने चेतावनी दी- ‘अभी बहुत कुछ होना बाकी है’ पश्चिम एशिया तनावों के चलते लगातार छठे हफ्ते गिरा शेयर बाजार, ट्रंप के बयान से बढ़ी अनिश्चितता सरकार ने फ्लाइट में 60 प्रतिशत मुफ्त सीट चयन अनिवार्य करने वाले आदेश को किया स्थगित ऑस्ट्रेलिया ने दवाइयों पर शुल्क लगाने के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत से किया इनकार हॉर्मुज संकट के बीच दक्षिण कोरिया ने 50 मिलियन बैरल वैकल्पिक तेल आपूर्ति सुनिश्चित की बलूचिस्तान में बारिश और अचानक आई बाढ़ ने बरसाया कहर, अब तक सात की मौत, चार अन्य घायल 2030 तक चंद्रमा पर स्थायी ठिकाना स्थापित करने को लेकर अमेरिकी विधेयक पेश IPL 2026 : पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री शुरू, जानें कहां और कैसे खरीदें IPL 2026: LSG के मालिक संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, BCCI से की ये मांग

राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव 2026: ईसीआई का आदेश, मतदान के दिन कर्मचारियों को मिलेगा सवेतन अवकाश

03 अप्रैल, 2026 02:56 PM

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने चुनावी राज्यों में मतदान के दिन सवेतन अवकाश की घोषणा की है। इस दिन कर्मचारियों के छुट्टी करने पर वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। आयोग ने नियोक्ताओं को भी सख्त हिदायत दी है।

आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 135बी के अनुसार, किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति, जो मतदान करने का हकदार है, उसे मतदान के दिन सवेतन अवकाश प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार के सवेतन अवकाश के कारण वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। जो कोई भी नियोक्ता इन प्रावधानों का उल्लंघन करेगा, वह जुर्माने का भागी होगा। सभी दैनिक वेतनभोगी और आकस्मिक कर्मचारी भी मतदान के दिन सवेतन अवकाश के हकदार होंगे।”

ईसीआई ने आगे यह स्पष्ट किया है कि वे मतदाता (जिनमें आकस्मिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी शामिल हैं) जो अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित औद्योगिक या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत हैं, लेकिन उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जहां मतदान होने वाला है, वे भी मतदान के दिन सवेतन अवकाश के लाभ के हकदार होंगे, ताकि वे अपना मत डाल सकें।

आयोग ने सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित सभी पक्षों को इन प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदाता स्वतंत्र रूप से व सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 15 मार्च को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनावों की घोषणा की। इसके अलावा गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा के 8 (आठ) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया गया।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की कुछ सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव और गुजरात व महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल में दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) को वोटिंग होगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नौसेना में शामिल हुआ युद्धपोत तारागिरी, दुश्मन पर हमला और दोस्तों की करेगा मदद

नौसेना में शामिल हुआ युद्धपोत तारागिरी, दुश्मन पर हमला और दोस्तों की करेगा मदद

सरकार ने फ्लाइट में 60 प्रतिशत मुफ्त सीट चयन अनिवार्य करने वाले आदेश को किया स्थगित

सरकार ने फ्लाइट में 60 प्रतिशत मुफ्त सीट चयन अनिवार्य करने वाले आदेश को किया स्थगित

HPCL का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

HPCL का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

जन विश्वास विधेयक पारित होने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले- मामलों को जल्दी निपटारे में मिलेगी मदद

जन विश्वास विधेयक पारित होने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले- मामलों को जल्दी निपटारे में मिलेगी मदद

एनसीआर में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज आंधी, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट, पूरे हफ्ते असर

एनसीआर में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज आंधी, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट, पूरे हफ्ते असर

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह