Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट से की मुलाकात, ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

02 जुलाई, 2025 01:10 PM

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट से मुलाकात की। इस दौरान भारत में जारी ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया के साथ-साथ भारत-अमेरिका के बीच ऊर्जा साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यूएस ऊर्जा सचिव क्रिस राइट से वॉशिंगटन में मुलाकात कर भारत में हो रहे ऊर्जा परिवर्तन और भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी को गहरा करने के अवसरों पर सार्थक बातचीत हुई।”

इसके अलावा विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेकसेथ से पेंटागन में मुलाकात की। उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को दोनों देशों के बीच “सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक” बताया। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “वॉशिंगटन में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेकसेथ से मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की, जिसमें हमारे हितों, क्षमताओं और जिम्मेदारियों का बढ़ता मेल शामिल है।” गौरतलब है कि जयशंकर की यह अमेरिकी यात्रा विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर हो रही है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) में भाग लिया, जो ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक स्थिरता और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और समावेशी बनाए रखने पर केंद्रित थी। बैठक के बाद जयशंकर ने पोस्ट किया, “वॉशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की एक बहुत ही सकारात्मक बैठक पूरी हुई। इसमें आधुनिक अवसरों और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए क्वाड को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।”

क्वाड बैठक के दौरान जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से अलग से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने व्यापार, सुरक्षा, अत्याधुनिक तकनीकों, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और आवागमन जैसे द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार साझा किए। जयशंकर ने कहा, “विदेश मंत्री रुबियो के साथ द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा करना सुखद अनुभव रहा।” वहीं जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से भी मुलाकात की और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने लिखा, “पेनी वोंग से मुलाकात हमेशा की तरह अच्छी रही। हमारी चर्चा विश्वास और सहयोग की भावना को दर्शाती है।”

इसके अलावा, जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भी बैठक की, जिसमें इस वर्ष होने वाले भारत-जापान प्रधानमंत्री स्तरीय वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो इशिबा ने कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी और अब दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा लाने की दिशा में काम हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित