Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

10 जून, 2026 04:12 PM

मुंबई : नेटफ्लिक्स ने अपने चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का पहला वीडियो जारी कर दिया है। इस छोटे से वीडियो ने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख जेल के अंदर नजर आ रहे हैं। हालांकि शो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस झलक ने लोगों के मन में कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

इंस्टाग्राम पर जारी किए गए वीडियो में फराह खान और रितेश देशमुख को कैदियों की तरह दिखाया गया है। क्लिप में फराह खान को कैदी संख्या 06 और रितेश देशमुख को कैदी संख्या 27 के रूप में दिखाया गया है। दोनों जेल की कोठरियों में कैद हैं। जेल का माहौल रहस्य और तनाव से भरा है।

वीडियो में आगे जब फराह और रितेश आमने-सामने आते हैं, तो पहले दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, फिर चालाकी भरी मुस्कान के जरिए सस्पेंस छोड़ जाते है। वीडियो के आखिर में 'टू बी कंटिन्यू' लिखा आता हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ''दो खास मेहमान... एक लॉक अप.... 'लॉक अप-सच या सजा' 27 जून से शनिवार से बुधवार तक रात आठ बजे प्रसारित होगा।''

फिलहाल शो के नियम, कंटेस्टेंट्स और फॉर्मेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि फराह खान और रितेश देशमुख शो में कंटेस्टेंट के रूप में दिख सकते हैं, जबकि कुछ दर्शकों का मानना है कि वह दोनों केवल प्रमोशन वीडियो का हिस्सा हैं।

इस नए सीजन से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह साल 2022 में आया पहला सीजन है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। जेल की थीम पर आधारित इस रियलिटी शो ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

पहले सीजन की मेजबानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने की थी और मुनव्वर फारुकी विजेता बनकर निकले थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक