Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़ लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक 'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले रोडवेज कर्मचारियों की 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर बनी सहमति, एक माह बाद होगी फैसलों की समीक्षा : अनिल विज महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : नायब सिंह सैनी

मनोरंजन

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

09 सितंबर, 2026 11:59 AM

आगामी हिंदी ‘लव लॉटरी’ का ट्रेलर दिल्ली में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के प्रमुख कलाकार अक्षय ओबेरॉय, विजयंत कोहली और अग्नि अग्यारी, निर्देशक अरविंद पांडे तथा निर्माता कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ मौजूद रहे। इस खास अवसर पर ऐसे कई परिवारों को भी शामिल किया गया, जो अपने अनुभवों के अनुसार महिला-केंद्रित कानूनों के कथित दुरुपयोग से प्रभावित रहे हैं।

सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘लव लॉटरी’ प्यार, शादी, रिश्तों में बढ़ती दूरी, धोखे और पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को एक सस्पेंसफुल और सामाजिक कहानी के रूप में सामने लाती है। 2 मिनट 10 सेकंड का ट्रेलर शुरुआत से ही कई रहस्यमय सवाल खड़े करता है। ट्रेलर में आधुनिक दौर के रिश्तों की चमक के पीछे छिपे बनावटीपन, प्यार में धोखे और रिश्तों के खोखलेपन को दिखाने की कोशिश की गई है। कहानी में प्यार और आपसी रिश्तों के बीच बढ़ते तनाव के साथ शादी, तलाक, धोखा और पैसों के लिए शादी जैसे पहलू भी नजर आते हैं, जो फिल्म की कहानी को और रहस्यमय बनाते हैं।

ट्रेलर में कुछ संवाद भी खासे संवेदनशील और तीखे हैं। इनमें एक संवाद, “एक औरत सिर्फ़ दो लोगों की सगी हो सकती है, एक अपनी औलाद की और एक खुद की”, रिश्तों और व्यक्तिगत अधिकारों को लेकर फिल्म के दृष्टिकोण की झलक देता है। यह संवाद ट्रेलर में मौजूद भावनात्मक और आक्रामक टकराव को भी सामने लाता है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अक्षय ओबेरॉय के किरदार के माध्यम से रिश्तों, विश्वास और पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को कहानी का हिस्सा बनाया गया है।

वहीं हेली दारूवाला सहित कलाकारों के किरदार कहानी में अलग-अलग परतें जोड़ते नजर आते हैं। ट्रेलर कई सवाल छोड़ता है—रिश्तों में सच क्या है, धोखा किसने दिया, किसका पक्ष सही है और आखिर इस ‘लव लॉटरी’ का असली खेल क्या है? निर्देशक अरविंद पांडे कहते हैं, “लव लॉटरी सिर्फ रिश्तों की कहानी नहीं है, बल्कि उन सवालों को सामने रखने की कोशिश है जिनसे आज के समय में कई लोग जूझ रहे हैं। हमने कहानी में सस्पेंस और इमोशन के साथ रिश्तों और कानूनी विवादों के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने की कोशिश की है।”

निर्माता कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ कहते हैं, “रिश्तों की जटिलता, कानूनी विवाद, भावनात्मक टकराव और पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को सस्पेंस के साथ सामने रखने वाला ‘लव लॉटरी’ मनोरजन के साथ बड़े सवाल उठता है असली कहानी क्या है, कौन सही है और कौन गलत—इन सवालों के जवाब फिल्म के बड़े पर्दे पर ही सामने आएंगे।” सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले कुलदीप भार्गव ‘तुषार’ द्वारा निर्मित ‘लव लॉटरी’ का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है।

फिल्म की कहानी और पटकथा अंकुर खत्री ने लिखी है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अग्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नवीन वी. मिश्रा ने की है। संगीत वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे का है, जबकि फिल्म का संपादन प्रकाश झा ने किया है। ‘लव लॉटरी’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां