Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
अमेरिका ने ईरान पर किए नए हमले; होर्मुज स्ट्रेट में सैन्य क्षमता को किया टारगेट: सेंटकॉम अमेरिका और कनाडा के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने 50 फीसदी टैरिफ लागू करने का किया ऐलान ट्रंप की टैरिफ रणनीति ने भारत समेत व्यापारिक साझेदारों के साथ अमेरिका की स्थिति को मजबूत किया : जैमीसन ग्रीर सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी पेटीएम ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली तिमाही में 203 करोड़ का अब तक का सबसे ज्यादा 'एबिटा' ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध

खेल

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

20 जुलाई, 2026 01:41 PM

लंदन: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 के बाद वनडे सीरीज को भी 1-2 से गंवाया। हालांकि, लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 138 रनों की लाजवाब पारी खेली। रोहित ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 17 चौके और 5 छक्के लगाए। रोहित ने अपनी इस पारी के साथ ही इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचा। वह भारत और इंग्लैंड वनडे सीरीज में इंग्लिश कंडिशंस में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना ही 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने साल 2017 में ट्रेंट ब्रिज में 137 रनों की नाबाद पारी खेली थी। रोहित तीसरे वनडे में बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 147 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

गिल के 77 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौटने के बाद रोहित ने विराट कोहली संग मिलकर मोर्चा संभाला। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी निभाई। पहले दो मुकाबलों में रन न बनाने की वजह से फॉर्म को लेकर उठ रहे तमाम तरह के सवालों का जवाब रोहित ने तीसरे वनडे में बल्ले से दिया।

हालांकि, रोहित की यादगार पारी भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सकी। इंग्लैंड से मिले 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सका। रोहित के अलावा, भारत की ओर से शुभमन गिल ने 77 रन बनाए, जबकि कोहली ने 60 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए।

हालांकि, ईशान किशन (14 रन) और श्रेयस अय्यर (0) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। केएल राहुल भी 12 रन ही बना सके, तो अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 387 रन लगाए। टीम की तरफ से बेन डकेट ने 141 रनों की लाजवाब पारी खेली, तो जैकब बेथेल ने 91 रन बनाए। जो रूट ने 48 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, तो जोस बटलर ने 13 गेंदों में 41 रनों का योगदान दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी

'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भारत की ध्वजवाहक होंगी

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भारत की ध्वजवाहक होंगी

कोच का निर्देश, धैर्य और फोकस जापान ओपन फाइनल में पहुंचने की वजह: पीवी सिंधु

कोच का निर्देश, धैर्य और फोकस जापान ओपन फाइनल में पहुंचने की वजह: पीवी सिंधु