Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

रोहित शर्मा की फॉर्म से सहमी टीमें, सुनील गावस्कर का दावा, हिटमैन बिगाड़ सकते हैं सबका खेल

07 मई, 2026 03:56 PM

भारत और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा ने काफी कमाल की बल्लेबाजी की है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा अब एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 44 गेंदों में 84 रन की पारी खेलकर मुंबई को 229 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य तक पहुंचाया। गावस्कर के अनुसार, जब से रोहित कप्तानी के दबाव से मुक्त हुए हैं, उनका पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर केंद्रित हो गया है। गावस्कर ने बताया कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट और आईपीएल में कप्तानी से हटाए जाने के बाद से रोहित ने अपनी बैटिंग को प्राथमिकता दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज और घरेलू सत्र में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब वह आईपीएल में भी उसी फॉर्म को दोहरा रहे हैं। गावस्कर का मानना है कि रोहित अब केवल तेज शुरुआत देने के बजाय पारी को गहराई तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जो विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। लखनऊ के खिलाफ खेली गई पारी में रोहित के क्लासिक शॉट्स की झलक देखने को मिली। गावस्कर ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके ट्रेडमार्क पुल शॉट से लेकर कवर्स के ऊपर से लगाए गए ड्राइव तक, सब कुछ नियंत्रण में था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे